रेलवे कर्मचारी का घर के पास मिला शव, गले पर हैं निशान

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    शनिवार सुबह एक रेलवे कर्मचारी का शव घर के पास पड़ा मिला है। जानकारी के मुताबिक गोविंद कॉलोनी निवासी युवराज पिता श्यामू परिहार (40) निवासी गोविंद कॉलोनी आमला, तिगांव में रेलवे कर्मचारी था। शुक्रवार की शाम वह अपने घर आया था।

    शुक्रवार की शाम से ही वह घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे उक्त कर्मचारी का शव घर के ही पास पाया गया। मृतक युवराज के छोटे बालक ने सुबह मृतक का शव घर के पीछे देखा। मृतक के गले पर निशान दिखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। नगर निरीक्षक संतोष पन्द्रे ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    For Feedback - feedback@example.com

    Related News

    Leave a Comment