महीनों से बंद पड़े नेहरू पार्क में गुरुवार से गूंजेगी बच्चों की किलकारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल (9425003881)
    कोरोना काल के चलते बीते 9 महीने से बंद पड़े नेहरू पार्क में गुरुवार से बच्चों की किलकारी गूंज सकेगी। लगातार हो रही मांग के चलते नगर पालिका ने नेहरू पार्क खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार सुबह से नेहरू पार्क खुल जाएगा। इससे आज वहां पर लगाई गई पार्क बंद रहने की सूचना भी हटा दी गई है। गुरुवार सुबह 5 बजे से नेहरू पार्क खोल दिया जाएगा। यह खबर मिलते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब वे पार्क पहुंच कर यहां खेलने-कूद कर मस्ती कर सकेंगे। नपा सीएमओ अक्षत बुंदेला ने बताया कि कल सुबह से नेहरू पार्क खोल दिया जाएगा।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *