महिला ने कैरोसिन डाल खुद को लगाई आग

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के गोपीनाथपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक महिला ने कैरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली। महिला को 108 एम्बुलेंस से गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी एवं चोपना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर की। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई बीडी मिश्रा ने बताया गोपीनाथपुर गांव में प्रियंका पत्नी रोबिन डाली (23) ने कैरोसिन डाल कर खुद को आग लगा ली। महिला ने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि जेठानी ने उसके घर जाने का रास्ता बंद कर दिया। रास्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके कारण उसने खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *