मजदूर कर रहे थे खेत मे सोयाबीन की कटाई…और अचानक यह क्या हुआ…?


बैतूल। मुलताई क्षेत्र के ग्राम करजगांव में एक किसान के खेत में सोयाबीन कटाई कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले की चपेट में आने से किसान और मजदूर घायल हो गए। मंगलवार को ग्राम करजगांव निवासी किसान महादेव अंबुलकर के खेत में सोयाबीन की कटाई का कार्य चल रहा था। शाम को अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले की चपेट में आने से किसान महादेव पिता मयाराम अंबुलकर (60), गुंता पति शिवदास खातरकर (40), दानी मगन डढोरे (40), निकिता कृष्णा वागद्रे (20) और ललिता राजू वागद्रे (30) घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को खेत से गांव लाकर घरेलू उपचार किया। शाम 6 बजे के दौरान मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए लोगों को उल्टियां होने लगी तो डायल हंड्रेड को सूचना दी। सूचना पर डायल हंड्रेड वाहन ग्राम करजगांव पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। यहां घायलों का उपचार किया गया।
@ विजय सावरकर, मुलताई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *