फिर विस्फोट: 44 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 183

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    एक दिन की राहत के बाद बैतूल जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 44 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों का आंकड़ा दो सैकड़ा के करीब 183 हो गई है। आज भी बैतूल में सबसे ज्यादा 14 मरीज मिले हैं।

    सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज आए मरीजों में 14 मरीज बैतूल के हैं। इसके अलावा 4 आमला, 3 चिचोली, 8 मुलताई, 3 सेहरा, 7 शाहपुर और 5 घोड़ाडोंगरी के मरीज शामिल हैं। बैतूल में लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है।

    आज 13 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
    बुधवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं आज शाम तक एक्टिव केस 139 थे। बुधवार रात में रिपोर्ट आने के बाद अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 183 हो गए हैं। अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 13127 हो गया है।

    राहत की बात बस इतनी ही है
    लगातार बढ़ते मरीजों के बावजूद राहत की बात केवल यह है कि संक्रमित होने वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत नहीं पड़ रही है। एक्टिव केस में से केवल एक मरीज ही अस्पताल में भर्ती है जबकि 3 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। शेष सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही हैं।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *