फांसी पर झूला ग्रामीण, यह गंभीर मामला था दर्ज

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज था और बताया जाता है कि वह फरार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलढाना निवासी चुन्नीलाल पिता रुम्मन इवने (50) निवासी गोलढाना ने आज अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक चुन्नीलाल पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 21/22, धारा 302 के तहत अपराध दर्ज है और वह फरार चल रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है। बताया जाता है कि मृतक ने बीते दिनों अपने जीजा की सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तीन दिनों से तलाश कर रही थी। आज आरोपी का शव मिला है। हालांकि घटना स्थल पर मृतक के पास कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए बोरदेही थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश से सम्पर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *