आठनेर-मुलताई मुख्य मार्ग से पुसली पहुंच मार्ग शीघ्र बनेगा: डागा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुसली, एनखेड़ा और खापा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर सहभागिता अभियान के साथ ही कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। भूमिपूजन के बाद विधायक ने हमेशा की तरह ग्रामीणों से रूबरू होकर विकास कार्यों एवं क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली। वहीं एनखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने मंच पर अतिरिक्त कार्यों का भी भूमिपूजन किया।

    विधायक निलय डागा द्वारा विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वह ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या भी सुन रहे हैं। मंगलवार को भी जनहित कार्यों के भूमिपूजन के बाद विधायक निलय डागा ने ग्राम पुसली में चौपाल लगाकार ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनके समाधान का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक को आठनेर-मुलताई मुख्य मार्ग से पुसली मार्ग खस्ताहाल होने की जानकारी दी। विधायक ने तत्काल ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस मार्ग के टेंडर निकल गए हैं जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 


    मंच के लिए विधायक निधि से 2 लाख स्वीकृत
    इसके अलावा विधायक ने मुख्य मार्ग से पुसली मार्ग, पुसली से धनोरा मार्ग 3 किमी, पुसली से नागदेव मंदिर मार्ग 2 किमी, गुजरमाल से गोरखनाथ होते हुए 3 किमी खस्ताहाल मार्ग के लिए अधिकारियों से चर्चा की। वहीं खापा में मंच के लिए विधायक निधि से 2 लाख स्वीकृत किए।विधायक ने अपने राजनीतिक दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही राम काज को भी बड़ी ही सादगी के साथ पूर्ण किया। उन्होंने एनखेड़ा, पुसली खापा के साथ ही आठनेर विकासखंड के ग्रामों में राममंदिर सहभागिता अभियान के तहत घर-घर जाकर ग्रामीणों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग एकत्र किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। वहीं सहभागिता अभियान को भी जबरदस्त प्रतिसाद मिला।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *