कोल्हूढाना में युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हूढाना गांव में बीती रात एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कोल्हूढाना निवासी कमल पिता रेन्गु चौहान (26) ने अज्ञात कारणों से घर के पीछे पेड़ से गमछे से फांसी लगा ली। वह पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। झल्लार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
झल्लार से विक्की आर्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *