कोरोना: बैतूल में सबसे ज्यादा 133 मरीज, आमला दूसरे नम्बर पर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कोरोना मरीजों के मामले में सबसे खराब स्थिति इन दिनों बैतूल शहर की बनी हुई है। अकेले बैतूल शहर में ही वर्तमान में एक्टिव केस 133 हो चुके हैं। दूसरी ओर बैतूल ग्रामीण में मरीजों की संख्या 38 है। इस तरह बैतूल ब्लॉक में कुल मरीज 171 हो चुके हैं। जबकि जिले में फिलहाल एक्टिव केस 505 है। मरीजों के मामले में आमला में भी स्थिति गम्भीर होती जा रही है। वहां मरीजों का आंकड़ा 72 पर पहुंच गया है।

    बैतूल जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार रात में 94 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। इनमें 29 केस अकेले बैतूल में आए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ राठौर ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव 505 केस में आमला के 72, आठनेर के 26, भैंसदेही के 18, भीमपुर के 19, चिचोली के 16, घोड़ाडोंगरी के 42, प्रभातपट्टन के 22, मुलताई के 66, सेहरा के 38, शाहपुर के 53 और बैतूल शहर के 133 शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें… जमीन से जुड़ाव: बेटा आईएएस फिर भी पिता खुद जोतते हैं खेत

    गुरुवार रात में इनकी रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात में 40 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 6 चिचोली, 50 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 6 चिचोली, 7 वर्षीय बालक देवयान सेहरा, 50 वर्षीय महिला वीरपुर चिचोली, 50 वर्षीय महिला सोनतलाई आमला, 52 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 12 आमला, 46 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 10 आमला, 40 वर्षीय पुरुष ग्रीन सिटी बैतूल, 32 वर्षीय पुरुष गोविंद कॉलोनी आमला, 22 वर्षीय युवक खजरी आमला, 42 वर्षीय पुरुष अंधारिया आमला, 57 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 17 आमला, 53 वर्षीय पुरुष बल्ला चाल आमला, 40 वर्षीय पुरुष रेलवे कॉलोनी आमला, 66 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 1 आमला, 66 वर्षीय पुरुष बंधा रोड आमला, 32 वर्षीय पुरुष का ससाबड़ आमला, 32 वर्षीय पुरुष एयर फोर्स स्टेशन आमला, 45 वर्षीय पुरुष सिविल कोर्ट आमला, 40 वर्षीय पुरुष मंगल भवन आमला, 54 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 3 आमला, 29 वर्षीय युवती मंगल भवन आमला, 51 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 2 आमला, 50 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 5 मामला, 26 वर्षीय युवक बगोड़ा प्रभात पट्टन, 45 वर्षीय पुरुष खैरवानी मुलताई, 30 वर्षीय युवक मासौद प्रभात पट्टन, 26 वर्षीय युवक बागवानी आठनेर, 60 वर्षीय पुरुष धमोरी आठनेर, 21 वर्षीय युवक बरसाग्या भैंसदेही, 22 वर्षीय युवक सलाई भैंसदेही, 24 वर्षीय युवती कोडिया भैंसदेही, 56 वर्षीय पुरुष सावलमेढ़ा भैंसदेही, 34 वर्षीय पुरुष अंबेडकर वार्ड टिकारी बैतूल, 69 वर्षीय महिला विनोबानगर बैतूल, 26 वर्षीय युवक संजीवनी हॉस्पिटल के पास बैतूल, 32 वर्षीय महिला जोड़क्या भगोली बैतूल, 31 वर्षीय पुरुष संजीवनी हॉस्पिटल के पास बैतूल, 27 वर्षीय युवक चौकीपुरा बैतूल, 29 वर्षीय युवक महाजन हॉस्पिटल के पास बैतूल, 75 वर्षीय पुरुष महावीर बैतूल, 84 वर्षीय महिला चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल, 61 वर्षीय महिला एफ-1 क्वार्टर डिस्ट्रिक हॉस्पिटल केम्पस बैतूल, 84 वर्षीय पुरुष रामनगर बैतूल, 28 वर्षीय युवती दुर्गा वार्ड बैतूल, 25 वर्षीय युवती अग्निहोत्री कॉलोनी बैतूल, 58 वर्षीय पुरुष सुभद्रा हॉस्पिटल के पास लिंक रोड बैतूल, 14 वर्षीय बालक मोती वार्ड बैतूल, 25 वर्षीय युवक विवेकानंद वार्ड बैतूल, 55 वर्षीय महिला पतौवापुरा शाहपुर, 45 वर्षीय पुरुष भवानी नगर आमला, 35 वर्षीय पुरुष प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल, 26 वर्षीय युवक मालवीय वार्ड खंजनपुर बैतूल, 26 वर्षीय युवक घाट अमरावती बैतूल, 46 वर्षीय पुरुष कोटरा वार्ड नंबर 27 भोपाल, 40 वर्षीय महिला मोती वार्ड बैतूल, 42 वर्षीय पुरुष चिचोली भीमपुर, 29 वर्षीय युवक बडोरा बैतूल, 35 वर्षीय पुरुष टिकारी बैतूल, 20 वर्षीय युवती भीम नगर बडोरा बैतूल, 24 वर्षीय युवती भीम नगर वडोरा बैतूल, 33 वर्षीय महिला पाढर हॉस्पिटल, 60 वर्षीय पुरुष देवास, 18 वर्षीय युवक द्वारकानगर बडोरा बैतूल, 83 वर्षीय पुरुष सलैया घोड़ाडोंगरी, 59 वर्षीय पुरुष (जिला चिकित्सालय बैतूल में सेम्पल लिया गया), 42 वर्षीय पुरुष सोनोरा मुलताई, 20 वर्षीय युवती माथनी मुलताई, 19 वर्षीय युवती भगत सिंह वार्ड मुलताई, 13 वर्षीय बालक भगत सिंह वार्ड मुलताई, 36 वर्षीय पुरुष कामथ मुलताई, 50 वर्षीय पुरुष भगत सिंह वार्ड मुलताई, 60 वर्षीय महिला पारस ठानी मुलताई, 9 वर्षीय बालिका सुभाष वार्ड मुलताई, 21 वर्षीय युवक रामनगर मुलताई, 19 वर्षीय युवती गायत्री कॉलोनी मुलताई, 36 वर्षीय पुरुष चिचन्डा मुलताई, 25 वर्षीय युवती दुनावा मुलताई, 27 वर्षीय युवक पारसठानी मुलताई, 38 वर्षीय पुरुष पोहर मुलताई, 17 वर्षीय बालिका हेटी मुलताई, 18 वर्षीय युवक कामथ मुलताई, 13 वर्षीय बालक सलैया घोड़ाडोंगरी, 38 वर्षीय महिला नियर एलएफएस स्कूल सदर बैतूल, 45 वर्षीय पुरुष नियर आदर्श आईटीआई बडौदा बैतूल, 34 वर्षीय महिला शांति नगर बैतूल, 30 वर्षीय युवती रामकृष्ण कॉलेज, 34 वर्षीय पुरुष विनोबा नगर बैतूल, 43 वर्षीय पुरुष महावीर वार्ड बैतूल, 24 वर्षीय युवती चंद्रशेखर वार्ड बैतूल, 40 वर्षीय पुरुष एसबीआई शाहपुर बैतूल, 20 वर्षीय युवती इ.एल.सी. चर्च कंपाउंड छिंदवाड़ा, 52 वर्षीय पुरुष खेड़ली बाजार आमला एवं 26 वर्षीय युवती वार्ड नंबर 4 चिचोली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *