ऐसा क्या हुआ कि युवक ने खुद को ही लगा ली आग? (देखें वीडियो)

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    जिले के चिल्हाटी गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से स्वयं को आग लगा ली। सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। 108 सेवा ईएनटी योगेश पवार ने बताया कि चिल्हाटी निवासी युवक भरत भादे ने बीती रात अज्ञात कारणों से मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस चिल्हाटी पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। इस घटना में युवक 80% झुलस गया है। उसका इलाज चल रहा है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *