अस्पताल ले जाते समय चकमा देकर फरार हुआ कोरोना मरीज

बैतूल शहर में निरीक्षण कर हिदायत देते हुए अधिकारी।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के आमला (Amla) नगर में दो और कोरोना पॉजिटिव (covid positive) मिले हैं। रोजाना मिल रहे मरीज इस बात की ओर साफ इशारा कर रहे हैं कि खतरा (dangerous) बढ़ रहा है। एक मरीज को लेकर एक खबर और भी है। वह यह कि इस मरीज को जब जिला अस्पताल के DCSC ले जाया जा रहा था, तभी वह स्वास्थ्य विभाग की टीम (medical team) को चकमा देकर भाग गया। हालांकि आधिकारियों ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है। अलबत्ता मरीज मिलने की पुष्टि उन्होंने जरूर की है।

    जिले में अब कुल मरीज हो गए नौ
    जानकारी के अनुसार आमला के गोविंद कॉलोनी की निवासी और एक्सीलेंस स्कूल आमला में पदस्थ शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आमला निवासी एक 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आमला में एक दिन पहले ही 2 पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिले में लगातार मरीज मिल रहे हैं। कल कुल 3 मरीज मिलने पर एक्टिव केस 7 हो गए थे। यदि आज कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ तो यह आंकड़ा अब 9 पर पहुंच गया है।

    मरीज को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाएं
    आमला के आज पॉजिटिव आए युवक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक चर्चा के अनुसार उसे DCSC ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में वह चकमा देकर फरार हो गया। दूसरी चर्चा के अनुसार उसने पता बैतूल के महावीर वार्ड का लिखाया था। जबकि वह रहने वाला आमला का है। इसके चलते उसकी तलाश करने Medical team परेशान होती रही।

    युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है: डॉ. राठौर
    इस बारे में कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ राठौर ने ‘बैतूल अपडेट’ से चर्चा में बताया कि मरीज के फरार होने की जानकारी नहीं है। एक नया positive जरूर मिला है। वह आमला का रहने वाला है।

    बढ़ते खतरे को देख प्रशासन हुआ चौकस
    कोरोना के लगातार बढ़ते खतरे को देख प्रशासन (administration) भी चौकस (alert) हो गया है। आज बैतूल शहर में सभी दूर लोगों को कोरोना से बचने मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाने की हिदायत दी गई। शहर के गुप्ता मॉल, साहनी मॉल एवं न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में लगे मेले को चेक किया। साथ ही मास्क लगाने हिदायत दी गई। मास्क नहीं लगाए पाए जाने पर आर्थिक दण्ड से दंडित किया जाएगा। तहसीलदार प्रभात मिश्रा, नायब तहसीलदार सृष्टि डहेरिया, नपा के राजस्व उप निरीक्षक मदनलाल विन्नौदकर द्वारा निरीक्षण कर यह चेतावनी दी गई।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *