
Yoga For Weight Loss : सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।
शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।
- Also Read: Simplest Mehndi Design : हाथों में लगाएं आसानी से मेहंदी की ये लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन

भुजंगासन करने का तरीका (Yoga For Weight Loss)-
भुजंगासन योग को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अपने निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए श्वास लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं।
भुजंगासन के लाभ (Yoga For Weight Loss)
भुजंगासन अभ्यास करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न को शामिल किया गया है –
- पीठ दर्द को कम करे भुजंगासन- बॉडी की स्ट्रेंथ और स्टेमिना को तुरंत बूस्ट करते हैं ये 5 योगासन, दूर हो जाएगी शरीर की सारी कमजोरी
- मानसिक स्वास्थ्य को सुधारे भुजंगासन- भुजंगासन न सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। नियमित रूप से भुजंगासन करने से डिप्रेशन, चिंता व तनाव जैसे लक्षण कम होते हैं और आत्म-सम्मान बढ़ता है।
- अच्छी नींद लाए भुजंगासन- भुजंगासन को स्फूर्ति प्रदान करने वाले योगासनों में गिना जाता है, जिससे आप दिनभर गतिशील रहते हैं और रात को अच्छी नींद ले पाते हैं। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उनके लिए भुजंगासन अच्छा विकल्प हो सकता है।
- पाचन में फायदेमंद- भुजंगासन करने वाले व्यक्ति का पाचन अच्छा रेहता हैं, और उन्हें कब्ज, एसीडिटी की समस्या नहीं होती, इसके आलावा उस व्यक्ति को मल त्याग ने में भी परेशानी नहीं होती, और पेट भी साफ रेहता हैं।
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com