Yash Film Toxic : KGF के बाद नई फिल्म Toxic में धूम मचाने आ रहे ‘रॉकी भाई’, लुक देख आप भी हो जाएंगे फैन

Yash Film Toxic: साउथ सुपरस्टार यश उर्फ ‘रॉकी भाई’ केजीएफ और केजीएफ 2 से पूरी दुनिया में थिएटर्स में छाए हुए हैं। साउथ के रॉकिंग स्टार यश की कई नई फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है। यश ने अपनी नई फिल्म के नाम की घोषणा के साथ उसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यश की नई फिल्म के लिए फैंस को 2025 तक इंतजार करना होगा। सुपरस्टार की इस फिल्म को नाम टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फोर ग्रोन अप्स है। यश ने टॉक्सिक की घोषणा एक शानदार वीडियो शेयर कर की है। (Yash Film Toxic)
साउथ सुपरस्टार यश की ये नई फिल्म टॉक्सिक (Yash Film Toxic) 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि टॉक्सिक (Toxic) का निर्देशन मूथोन फेम गीतू मोहनदास ने किया है और यह केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल डिस्प्ले पिक्चर को बदलकर ‘लोडिंग’ कर दिया था। टॉक्सिक (Toxic) में यश के साथ अन्य कलाकार कौन होंगे, इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। मेकर्स के अनुसार इस बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। (Yash Film Toxic)
यहां देखें वीडियो (Yash Film Toxic)…
View this post on Instagram
वीडियो की क्लिप में ताश के पत्तों वाला जोकर दिखाई दे रहा हैं। साथ ही वीडियो का म्यूजिक बता रहा है कि एक बार फिर से यश पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की घोषणा के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आप जो खोज रहे हैं वह आपको ढूंढ रहा है’ – रूमी।’ सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का अनाउंसमेंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यश के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे। साथ ही फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। (Yash Film Toxic)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




