बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

झोपड़ी में घुसकर महिला से कर रहा था छेड़छाड़, लोगों ने धुनाई कर उतारा इश्क का खुमार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के सदर क्षेत्र में स्थित रैन बसेरा के सामने झोपड़ी में सो रही एक महिला के साथ शराबी युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और उसका इश्क का खुमार पूरी तरह से उतार दिया। इसके बाद सूचना देकर पुलिस बुलाई और उसके हवाले कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर रैन बसेरे के सामने झोपड़ी में एक महिला सो रही थी। इसी बीच उसे अकेली पाकर नशे की हालत में एक युवक घुस गया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकतें देखकर और मंशा भांप कर महिला ने शोर मचा दिया।

    महिला की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने शराबी युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके साथ ही बैतूल कोतवाली थाना में घटना की सूचना दी। इस पर कोतवाली से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही 100 डायल भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस युवक को कोतवाली थाना ले गई।

    उल्लेखनीय है कि रैन बसेरा में जिले के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मजदूरी करने आते हैं। रैन बसेरा में जगह नहीं मिलने पर कई परिवार रोड के बगल में ही झोपड़ी बनाकर भी रहते हैं। इन परिवारों को कई परेशानियां भी झेलना पड़ता है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button