बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

wife harassed husband : साहब… पत्नी की हर ख्वाहिश करता हूं पूरी फिर भी गाली गलौज कर करती है अपमानित, मुझे दिलाएं न्याय…

♦ उत्तम मालवीय, बैतूल

पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले तो आए दिन सामने आते रहते है। लेकिन बैतूल में पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित किए जाने का अनोखा मामला सामने आया है। यह मामला जिला मुख्यालय से सटे एक ग्राम का है। यहां के 35 वर्षीय युवक ने बैतूल बाजार थाने में आवेदन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदक ने शिकायत में बताया है कि 7 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उनका बेटा भी है। विवाह के बाद से ही पत्नी द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। झूठी शिकायत कर फंसाया जा रहा है। पत्नी की हर ख्वाहिश पूरी करने पर भी वो मुझसे गाली-गलौज करती है। मुझे अपमानित एवं बेइज्जत करती है।

हाल ही में पत्नी 15 मई को बिना बताए चली गई। इस बात पर उसकी पत्नी के परिजन उन्हें धमका रहे हैं। सास ने मोबाईल पर चर्चा करते हुए धमकी दी कि मेरी बेटी जहां भी हो तुम उसे मेरे घर किसी भी हाल में पहुंचा दो। अन्यथा अच्छा नहीं होगा। ससुर ने भी कई बार धमकियां दी। 2015 में विवाह होने के पश्चात से अनावेदक आए दिन किसी न किसी बात को लेकर धमकी देते हैं।

निराधार साबित हुए थे आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी ने पूर्व में धारा 498 एवं 125 के तहत उनकी झूठी शिकायत की थी। जिसमें वह दोषमुक्त साबित हुआ थे। ससुराल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए थे। उसने बताया कि पत्नी के परिजनों द्वारा उसे बेवजह धमकाया जा रहा है। शिकायतकर्ता पति ने पत्नी और उसके 5 अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत करते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button