Kab Hai Chaitra Purnima : 23 या 24 अप्रैल! कब मनाई जाएगी चैत्र पूर्णिमा? इन चीजों का करें दान, चमक जाएगी किस्मत….
Kab Hai Chaitra Purnima: 23rd or 24th April? When will Chaitra Purnima be celebrated? Donate these things, luck will shine...
Kab Hai Chaitra Purnima : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का खास महत्व होता है। इस दिन भक्त भगवान सत्यनारायण की पूजा कर उनकी कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। यह हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा आती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन रात के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है। चैत्र पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते है पूजा विधि व महत्व….
चैत्र पूर्णिमा व्रत 23 या 24 अप्रैल को?
इस बार चैत्र पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 03:25 पर होगी। इसकी समाप्ति 24 अप्रैल को सुबह 05:18 तक होगी। चैत्र पूर्णिमा की उदयातिथि 23 अप्रैल को है यानि उस दिन चैत्र पूर्णिमा में सूर्योदय होगा और उस दिन ही चैत्र पूर्णिमा का चंद्रोदय भी होगा। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 23 अप्रैल को होगा। 24 अप्रैल को सुबह 05:18 पर ही पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी।
- यह भी पढ़ें: Personal Loan: क्या आप भी सस्ते लोन की तलाश में है? तो यहां जानिए सभी बैंकों की ब्याज दरें….
चैत्र पूर्णिमा 2024 मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:20 से सुबह 05:04 तक
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से शाम 12:46 तक
- चंद्रमा का उदय: शाम 06:25 पर
- चंद्रमा पूजा का समय: शाम 06:25 के बाद
भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करें
- ॐ नमो : नारायणाय
- ॐ नमो : भगवते वासुदेवाय
- शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
- यह भी पढ़ें: Apache RTR 160 4V : KTM का खेल खत्म! TVS जल्द ला रहा है अपनी नई Apache RTR 160, स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन के साथ
चैत्र पूर्णिमा पर दान करें ये चीजें
- चावल- चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद आप चावल का दान कर सकते हैं। चाहें तो आप दूध, चावल और चीनी से बनी खीर का भी दान कर सकते हैं।
- सफेद वस्त्र- चैत्र पूर्णिमा पर आप सफेद वस्त्र का दान करते हैं तो आपकी कुंडली का चंद्र दोष दूर होगा।
- चांदी- चंद्रमा का शुभ धातु चांदी है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आप चाहें तो अपनी क्षमता के अनुसार चांदी का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप मोती भी दान कर सकते हैं।
- सफेद फूल- चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा में सफेद फूलों का उपयोग करें और श्वेत पुष्प का दान कर सकते हैं।
- दूध और दही- इन दोनों वस्तुओं का संबंध भी चंद्रमा से होता है। आप चैत्र पूर्णिमा पर स्नान बाद दूध, दही, शंख आदि दान कर सकते हैं।
आपको बता दें कि चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इन वस्तुओं का दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। उनके सकारात्मक प्रभाव से जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है। जिस किसी के भी कुंडली में चंद्रमा का दोष है, वे लोग भी इन वस्तुओं का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से उनके ऊपर से चंद्रमा का दोष खतम हो जाएगा।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




