बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

wheat price : गेहूं के अभी और बढ़ सकते हैं दाम, आम लोगों के चिंता का है विषय, कम हो रही है सरकारी खरीदी

नई दिल्ली. देश में इस वक्त गेहूं की खरीद (Wheat Procurement) की सीजन चल रहा है. मंडियों में आवक भी ठीक है. इसके बाद भी सरकारी खरीद इस बार कम हुई है. जानकार बताते हैं कि अब तक शुरुआती 20 दिनों में भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने पिछले साल की तुलना में 27% तक कम खरीद की है. और इसके कारणों की जब थोड़ी जांच-पड़ताल की गई तो ये आम आदमी के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाले पाए गए हैं.

खबरों के मुताबिक इस बार एफसीआई ने 1 से 19 अप्रैल के बीच सिर्फ 9.9 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीदा है. जबकि पिछले साल यानी 2021 में इसी अवधि के दौरान 13.6 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका था. मतलब 27% के आसपास कम खरीद हुई है. जबकि कुल सीजन में सरकार ने 44.4 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है. और आगे ये लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं, अभी पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा पा रहा है. इसके ठोस कारण हैं.

दूसरा कारण यह बताया जाता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के कारण तमाम अन्य उत्पादों की तरह गेहूं की मांग भी पूरी दुनिया में काफी बढ़ी हुई है. इससे निजी व्यापारी किसानों से सीधी खरीद कर रहे हैं. ताकि उसे दूसरे देशों में भेजकर मुनाफा कमाया जा सके. इस कारण किसान सरकार के बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2015 रुपए प्रति क्विंटल से ऊंची कीमतों पर निजी व्यापारी को गेहूं बेचने में दिलचस्पी ले रहे हैं.

दरअसल, यही आम आदमी के लिए चिंता का विषय है. क्योंकि आशंका ये है कि जैसे-जैसे सीजन गुजरेगा निजी व्यापारी अपने मुनाफे के लिए गेहूं की कीमतें और बढ़ा सकते हैं. अभी इस वक्त ही गेहूं की कीमतें 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ चुकी हैं, ऐसा बताया जा रहा है. मतलब आम लोगों को इस बार महंगा गेहूं खरीदने के लिए तैयार रहना चाहिए.

न्यूज सोर्स : https://www.google.com/amp/s/hindi.news18.com/amp/news/nation/why-wheat-procurement-less-than-target-in-this-season-4209196.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button