Whatsapp Status Jokes: सड़क पर एक लड़की चक्कर खा कर गिर पड़ी, एक ताऊ चिल्लाकर बोला “कोई नींबू सोडा लाओ रे”….पढ़े मजेदार जोक्स
Whatsapp Status Jokes: A girl fell on the road due to dizziness, an uncle shouted "Koi nimbu soda laao re"....Read funny jokes

Whatsapp Status Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read : MP Board 5th-8th Exam: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की स्थगित परीक्षाओं की तारीख हुई घोषित, यहां देखें नया टाइम टेबल
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Whatsapp Status Jokes)

एक बार एक विदेशी कुत्ता भारत आ गया…
देशी कुत्तो ने पूछा, भाई आपके वहाँ कोई कमी
है जो आप यहाँ आ गये ?
उसने कहा, मेरे वहाँ का रहन सहन,
वातावरण, खान पान, जीवन स्तर सब कुछ
यहाँ से ज्यादा अच्छा है।
लेकिन भौकने की जैसी
आजादी भारत में है ऐसी
संसार में कहीं नही है।
- Also Read: Hasta Uttanasana Yoga: दिमाग को शांत करता है हस्त उत्तानासन, जानिए योग करने का सही तरीका और फायदे
एक बार एक दादा- दादी ने जवानी
के दिनों को याद करने का फैसला
किया।
अगले दिन दादा फूल ले कर वहीं
पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते
थे,
वहां खड़े- खड़े दादा के पैरों में दर्द
हो गया लेकिन दादी नहीं आयी।
घर जा कर दादा गुस्से से, “आयी क्यों
नहीं?
दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं
दिया”।
पति पत्नी से
प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
पत्नी- तो क्या मैं आपको नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं।
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही
लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो!
पहला बच्चा- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधा सूरज से जा टकराया !
दूसरा बच्चा- क्या बात कर रहा है ? फिर क्या हुआ ?
पहला बच्चा- फिर क्या ? मेरी पिटाई हुई …
दूसरा बच्चा- किसने मारा ?
पहला बच्चा- ” सूरज की मम्मी ने …। “
चिंटू- शर्ट के लिए एक अच्छा कपडा
दिखाइये..
सेल्स मन – प्लेन में दिखाऊ?
मिंटू- नहीं हेलिकॉप्टर में दिखा..
साले बंदर की औलाद… यहीं
पे दिखा !!
पत्नी- कहाँ पर हो??
पति- स्कूटर से गिर गया हूँ।
एक्सीडेंट हो गया है। हॉस्पिटल जा
रहा हूँ !!
पत्नी- ध्यान रखना, टिफ़िन टेड़ा
ना हो जाये, वरना दाल गिर जायेगी।
सड़क पर एक लड़की चक्कर खा कर गिर पड़ी
एक ताऊ चिल्ला कर बोला
“कोई निम्बू सोडा लाओ रे”
एक लड़का भाग कर बीस रुपये खर्च कर नींबू
सोडा ले आया और उसके आते ही ताऊ ने नींबू
सोडा लेकर खुद पी गया और बोला-
‘ मुझसे ऐसे हादसे देखे नही जाते”
मनोरंजन अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



