West Indies not a country : अजब-गजब : दुनिया भर में खेलती है वेस्ट इंडीज टीम जबकि इस नाम का कोई देश ही नहीं…
West Indies Cricket Team, west indies cricket team 2023, west indies cricket team players t20, west indies cricket team players name list 2023, west indies cricket schedule, west indies cricket live, west indies cricket board, west indies cricket team 1983, West Indies Cricket Team, West Indies Cricket, All West Indies cricket players, West indies National Cricket Team Players, Latest News Updates West Indies Cricket Team, West indies

West Indies not a country : हमारी क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्ट इंडीज के दौरे पर हैं। इस दौरान टेस्ट और वन डे सीरिज के बाद टी-20 के 5 में से 3 मैच भी खेले जा चुके हैं। अब शेष 2 मैच अमेरिका में खेले जाएंगे। वेस्ट इंडीज में खेले गए मैचों का टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण भी हुआ।
- Also Read : Eye Flu Care : क्या आपको हो गया आई फ्लू? ड्रॉप की जगह डालें यह असरदार चीजें, तुरंत मिलता है आराम

इस दौरान हम सभी क्रिकेट मैच के साथ ही वेस्ट इंडीज के प्राकृतिक सौंदर्य, वहां की संस्कृति और जनजीवन से भी रूबरू हुए। वैसे क्रिकेट हो या और भी कोई खेल हो, विभिन्न टीमों के अन्य देशों के दौरे के दौरान दूसरे देशों के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मुहैया कराते हैं। यही कारण है कि खेलों को सद्भाव बढ़ाने के साथ ही विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का एक बड़ा माध्यम भी माना जाता है।

खैर, मूल मुद्दे पर आते हैं। वेस्ट इंडीज के विभिन्न स्थानों पर होने वाले क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण देख कर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य से भी लोग बेहद प्रभावित हुए होंगे और कुछ लोग तो बाकायदा अगली छुट्टी में वहां घूमने जाने की प्लानिंग भी करने लगे होंगे। यदि आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं तो पहले ठहर जाइएं। एक बड़ी सच्चाई हम आपको बता दें कि दुनिया में वेस्ट इंडीज नाम का कोई देश ही नहीं है..!

यह पढ़कर शायद आप चौंक उठे होंगे, हो सकता है कि आप इस बात पर यकीन ना करें, लेकिन हकीकत यही है। दुनिया के नक्शे को उठाकर कितने ही शक्तिशाली लेंस की मदद से भी यदि आप वेस्ट इंडीज नामक स्थान की तलाश करेंगे तो वह आपको नहीं मिलेगा। इसकी वजह यही है कि दुनिया में वास्तव में इस नाम का कोई देश है ही नहीं। यह पढ़कर निश्चित रूप से आप चौंक गए होंगे और आपका चौंकना भी लाजमी है।

अब सवाल उठता है कि फिर वेस्ट इंडीज नाम से एक क्रिकेट टीम नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कैसे शिरकत करती आ रही है उसे सभी दूर मान्यता भी कैसे मिलती आई है। आपकी इन सभी उत्सुकताओं का समाधान आगे की जानकारी से हो जाएगा।

पंद्रह कैरेबियाई देशों का समूह
दरअसल वेस्ट इंडीज कोई देश नहीं है बल्कि 15 कैरेबियाई देशों का समूह है। यह देश छोटे-छोटे टापू हैं। यह देश या टापू उत्तर एटलांटिक महासागर में अमेरिका के पूर्व और वेनेजुएला के उत्तर में स्थित हैं। इन 15 में से सबसे बड़ा देश क्यूबा है जो हमारे केरल राज्य के लगभग बराबर है। वहीं सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेविस है जो हमारे किसी छोटे जिले जितना बड़ा है। इसकी आबादी महज 50 हजार है।
अन्य देशों में गुयाना, ग्रेनेडा, बारबाडोस, डोमिनिका, एंटीगुआ एंड बरबुडा, जमैका, सेंट लूसिया, सेंट विंसेट एंड ग्रेनाडाइन्स, एंगुइला, यूएसए वर्जिन आइसलैंड, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, सिंट मार्टेन, मोंटेसेरात, त्रिनिदाद एंड टोबेगो आदि शामिल हैं।
- Also Read : 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ का टीज़र कल होगा रिलीज, पोस्टर के साथ किया एलान

क्रिकेट में ही आते एक झंडे के नीचे
इन सभी देशों की अलग-अलग शासन प्रणाली, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान है, लेकिन इन देशों के खिलाड़ी जब क्रिकेट टीम के रूप में खेलते हैं तो वे वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्रिकेट मैच शुरू होने पर हर देश अपना नेशनल एंथम गाती है, लेकिन अलग-अलग देशों से होने के कारण ही वेस्ट इंडीज टीम के खिलाड़ी क्रिकेट एंथम गाते हैं। वहीं कोई राष्ट्र ध्वज न लहरा कर क्रिकेट फ्लैग लहराते हैं। वेस्ट इंडीज टीम की स्थापना 1928 में हुई थी और उसके बाद से वह लगातार इसी तरह खेलती आ रही है।

अन्य खेलों में देश के लिए खेलते (West Indies Cricket Team)
ऐसा नहीं है कि सभी खेलों में कैरेबियाई देश इसी तरह से खेलते हैं। अन्य खेलों में सभी देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए स्वतंत्र रूप से खेलते हैं। जैसे प्रसिद्ध धावक उसेन बोल्ट अपने देश जमैका के लिए ओलिंपिक और अन्य स्पर्धाओं में खेलते हैं। इसी तरह से अन्य देशों के अन्य खिलाड़ी भी अपने-अपने देशों के लिए खेलते हैं। केवल क्रिकेट खेलते समय ही इन सभी देशों के खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के लिए खेलते हैं। वैसे बता दें कि इस द्वीप समूह का नाम कैरिब नाम की जनजाति पर पड़ा था। इस जनजाति के बारे में कहा जाता है कि वह नरभक्षी थी।



