Weather Update Bhopal : भोपाल समेत अनेक जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी, अभी और भी तपेगा….
Weather Update Bhopal: The scorching heat continues in many districts including Bhopal, it will get even hotter...
भोपाल। Weather Update Bhopal गुजरात और राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत अनेक जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को नौतपा के पहले दिन भोपाल में दिन का तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के अधिकतम तापमान (43.7) के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस कम, लेकिन सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं रविवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। खास बात है कि भोपाल में पिछले एक हफ्ते से दिन का पारा 41 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। विगत गुरुवार को पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं 31.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सबसे गर्म रही। भीषण गर्मी के इस दौर में फिलहाल दिन और रात का पारा लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।



