देश/विदेश

Weather Forecast: आज से अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: देश में इन दिनों कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक ओर चक्रवातीय परिसंचरण बना है तो दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इनके असर से देश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान में भी आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होगी।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 8 फरवरी 2025 को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में 10 और 11 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्व असम में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का यहां रहेगा असर

दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ को निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है और यह अक्षांश 30 डिग्री के उत्तर में देशांतर 55 डिग्री के साथ-साथ चल रहा है। इसके प्रभाव में 08-12 फरवरी, 2025 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।

तापमान की यह रहेगी आने वाले दिनों में स्थिति

  • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
  • अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button