मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, जल्द आएंगे सस्ते Voice Only Plans, डेटा रिचार्ज की झंझट खत्म
Big relief for mobile users, cheap voice-only plans will be available soon, eliminating the hassle of data recharge.

Voice Only Plans: हर महीने महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए राहत की खबर है। अब सरकार ऐसी व्यवस्था पर काम कर रही है, जिससे सिर्फ कॉलिंग करने वालों को डेटा प्लान लेने की मजबूरी खत्म हो सकती है।
TRAI की यह है नई तैयारी
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल ग्राहकों के लिए नए विकल्प देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया गया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग अवधि के वॉइस-ओनली प्लान उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार कंपनियों को 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और एक साल तक की वैधता वाले प्लान देने होंगे।
28 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव
इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले TRAI ने सभी संबंधित पक्षों से 28 अप्रैल तक राय मांगी है। इसके बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कदम से टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
डेटा प्लान की मजबूरी होगी खत्म
अभी अधिकांश यूजर्स को कॉलिंग के लिए भी डेटा के साथ रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ जाता है। प्रस्तावित वॉइस-ओनली प्लान डेटा प्लान की तुलना में सस्ते होंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो इंटरनेट का कम उपयोग करते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरा कदम साबित हो सकता है।
- यह भी पढ़ें : Betul Police Action: बैतूल पुलिस का बड़ा एक्शन: 635 गुम मोबाइल बरामद, मोटर चोरी के आरोपी भी गिरफ्तार
फैमिली प्लान भी दे रहे राहत
मौजूदा समय में कंपनियां फैमिली प्लान के जरिए भी किफायती विकल्प दे रही हैं। जियो का लोकप्रिय फैमिली प्लान 449 रुपये से शुरू होता है, जिसमें मुख्य सिम पर 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इसमें 150 रुपये प्रति सिम के हिसाब से तीन अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इस तरह चार लोगों का परिवार कुल 899 रुपये में कनेक्टेड रह सकता है और प्रति व्यक्ति खर्च करीब 225 रुपये पड़ता है।
- यह भी पढ़ें : Samsung Messages Shutdown: सैमसंग का बड़ा बदलाव: जुलाई 2026 तक बंद होगा मैसेज ऐप, यूज़र्स को मिलेगा नया अनुभव
एयरटेल के फैमिली प्लान
एयरटेल भी फैमिली यूजर्स के लिए कई विकल्प दे रहा है। 699 रुपये के प्लान में दो कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अमेज़न प्राइम और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल है। बड़े परिवारों के लिए 1199 और 1399 रुपये के प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें चार कनेक्शन तक और 190GB से 240GB तक डेटा शेयर करने की सुविधा दी जाती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



