वायरल अपडेट

Viral Video: मम्मी-मम्मी चिल्लाती रह गई बच्ची, फोटो के चक्कर में समुद्र में बह गई मां, देखें वीडियो

Viral Video: The baby girl kept on screaming mother and mother, mother got swept away in the sea due to photo, watch video


Viral Video: लाजवाब फोटो और वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद लोग इससे सबक नहीं लेते हैं और जान जोखिम में डालकर तस्वीरें खिंचवाते हैं। मुंबई के बांद्रा से ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है।

इस वीडियो में एक महिला अपने पति के साथ समुद्र की लहरों के सामने तस्वीरें लेते नजर आ रही है। इस दौरान परिवार के लोग उन्हें वहां से हटने के लिए आवाज देते हैं, लेकिन वह लोग वहां से नहीं हटते। इस बीच अचानक तेज लहर आती है और महिला और उसका पति बह जाते हैं।

हालांकि पति तो बच जाता है, लेकिन महिला की मौत हो जाती है। वीडियो में मम्मी-मम्मी चीखती बच्ची की आवाज साफ सुनाई दे रही है। महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है।

बैलेंस बिगड़ने से गिरे और महिला बह गई

महिला के पति मुंबई के रबाले के गौतम नगर निवासी मुकेश ने बताया, “मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गए। जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

यहां देखें वीडियो…

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई। मेरे बच्चे वहीं थे। वे मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। मैं नहीं जानता कि वे इस घटना से कैसे उबरेंगे।”

बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के बाद महिला का शव मिल गया है। बता दें कि मुकेश अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था। उसके साथ पत्नी बेटी और दो बेटे थे।

Related Articles

Back to top button