Viral Video: रास्ते में पानी के लिए तड़पता दिखा कोबरा तो इस लड़के ने ऐसे बुझाई प्यास, वीडियो कर देगा हैरान

Image Credit Source: Instagram
Viral Video: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। सांप का नाम सुनते ही लोग एकदम घबरा जाते है। दुनिया के हर हिस्से से इंटरनेट पर सांप के वीडियो देखने को मिलते है। सांप के इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर दिखाई दिया। वैसे इससे पहले आपने सांप के कई वीडियो देखें होंगे लेकिन इस तरह का नजारा शायद ही देखा हो।
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का दुनिया के सबसे जहरीले सांप कोबरा को पानी पिला रहा है। बताया जा रहा है कि इस लड़के को रास्ते में कोबरा प्यास से तड़पता दिखा। लड़का उसे देखते ही समझ गया कि कोबरा प्यासा है। तो उसने भी कोबरा की प्यास बुझाने के लिए उसे पानी पिलाया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का किस तरह बोतल से सांप को पानी पिला रहा है और सांप भी बड़े आराम से पानी पी रहा है। ये नजारा देख कर ऐसा लग रहा है जैसे उनके बीच कितनी गहरी दोस्ती हो।
खास बात ये है कि सांप उसे नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा, जबकि आमतौर पर सांप अगर इंसानों को अपने इतने पास देख लें तो वो उनपर हमला कर देते हैं और उसमें भी ये तो कोबरा था, जिसका जहर इंसानों को पलभर में ही मार देने के लिए काफी होता है। वैसे यह वीडियो देख कर लोग उस लड़के की तारीफ भी कर रहे हैं कि उसने प्यासे सांप को पानी पिलाया।
देखिए लड़का कैसे प्यासे सांप को पिला रहा है पानी
View this post on Instagram
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर s.n.a.k.e_loverr नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके है, बहुत लोगों ने लड़के की बहादुरी की तारीफ की वहीं कुछ लोगों ने इसे अच्छा काम बताया।



