वायरल अपडेट

Viral Story: जोश में होश खो बैठा दूल्हा! जयमाला स्टेज पर हरकत देख दुल्हन ने बुला ली पुलिस, फिर…

Viral Story: The groom lost consciousness in excitement! The bride called the police after seeing the action on the Jaimala stage, then...

Viral Story: जोश में होश खो बैठा दूल्हा! जयमाला स्टेज पर हरकत देख दुल्हन ने बुला ली पुलिस, फिर...

Viral Story: शादी की खुशी में कभी-कभी दूल्हा, दुल्हन या फिर किसी से भी इसी गलती हो जाती है कि उन्हें ये हरकतें खूब भरी पड़ती है। कई बार तो शादी टूट जाती है और जेल तक की हवा खानी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला इंटरनेट पर सुर्खियां बंटोर रहा है। दरअसल, एक दूल्हे को अपनी शादी में जयमाला स्टेज पर डायलॉग मारना इतना महंगा पड़ गया कि दुल्हन ने पुलिस ही बुला ली और इस शादी से दुल्हन ने इंकार भी कर दिया। यहां तक की पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शादी में हुए खर्चे को लड़के वालों से दिलाने का भरोसा दिलाया है। अब आप ये जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे कि दूल्हे ने आखिर ऐसा क्या कह दिया कि ये सब हुआ। तो चलिए बताते हैं पूरी कहानी…

दूल्हे ने मारा ऐसा डायलॉग

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के दोस्तपूरा मोहल्ले में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बटुईपारा से बारात आई थी। सब कुछ तय समय के अनुसार हो रहा था। जब जयमाला की बारी आई तो दूल्हे ने स्टेज पर फिल्मी स्टाइल में एंट्री ली और डायलॉग बोलने लगा। दूल्हे ने कहा कि ‘आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं मैं, मैं लड़की की मांग भरकर उसे यहां से लेकर जाऊंगा।

हरकतें देख बुला ली पुलिस

डायलॉग तक को सब कुछ ठीक था। लेकिन डायलॉग के साथ ही दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद पुलिस भी बुलानी पड़ी। शादी में मौजूद लड़की के चाचा ने बताया कि लड़के ने रस्म के दौरान जयमाला को हाथ ही नहीं लगाया। उसकी हरकतों को देखकर पहले लोगों ने सोचा कि वो बीमार होगा। इस पर उसे पानी पिलाया गया और समझाया गया लेकिन वो समझने के बजाय गालियां दे रहा था।

शादी का खर्चा भी दिलाने की मांग

मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली गई। इसी बीच लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने फैसला किया कि इस लड़के से वो लड़की की शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शादी में हुए खर्चे को लड़के वालों से दिलाने का भरोसा दिलाया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button