Viral Jokes: पति : और बताओ खाना खाया ? पत्नी- बड़ी जल्दी पड़ी है बर्तन धोने की …
Viral Jokes, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule,
Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read : Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Jokes)

पति- और बताओ खाना खाया ?
पत्नी- बड़ी जल्दी पड़ी है बर्तन धोने की …
पति- तुमसे तो बात करना ही बेकार है !
मरीज- डॉक्टर साहब,
क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है ? दरअसल,
मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर मलेरिया का इलाज करते रहे …
और जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था ।
डॉक्टर- चिंता मत करो,
हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता ।
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं
तो वह मलेरिया से ही मरता है !
- Also Read: MP Transfer: पंचायत सचिव, समन्वय अधिकारी और उपयंत्रियों के तबादले, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए आदेश
गोलू ने मेडिकल स्टोर से दवा ली और स्टोर वाले से कहा,
चीनी भी दो !
स्टोर कीपर- चीनी यहां नहीं मिलती ?
गोलू- हम पागल नहीं हैं ,
पढ़े – लिखे हैं , दवा पर लिखा है- ‘ शुगर फ्री ‘ चीनी तो तुम्हें देनी ही पड़ेगी !
पांच बच्चों का पिता एक खिलौना खरीदकर घर लाया …
बच्चे उस खिलौने के लिए आपस में लड़ने लगे !
उसने सबको बुलाकर पूछा,
तुममें से सबसे आज्ञाकारी कौन है ?
तुममें से कौन अपनी मम्मी से कभी जबान नहीं लड़ाता ?
तुममें से कौन अपनी मम्मी की बात हमेशा मानता है ?
बच्चों ने एकजुट होकर कहा ,
ठीक है पापा , इस खिलौने को आप ही रख लो !
कल बीवी ने कहा,
सर्दी आ गई और आपके पास गरम मोजे नहीं हैं,
चलो लेकर आते हैं !
” बाजार से वापसी पर हमारे पास 3 शॉलें , 2 कुर्तियां , 2 लैगिंग्स और 1 कार्डिगन था,
मोजे पसंद नहीं आए !
बीवी कह रही है कि गली में आता है एक मोजे बेचने वाला , उससे ले दूंगी !
- Also Read: Maitri: फीमेल फर्स्ट कलेक्टिव के लेटेस्ट सेशन में मनोरंजन उद्योग की महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



