Viral Jokes: पप्पू (गप्पू से) टमाटर का भाव बढ़ना एक बार समझ आता हैं, लेकिन अदरक…..
Viral Jokes, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule,
Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read : Optical Illusion IQ Test: बुद्धिमान लोग ही 8 सेकंड में ढूंढ सकते है कपल के बीच छुपा हुआ खरगोश
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Jokes)

पप्पू (गप्पू से) टमाटर का भाव बढ़ना एक बार समझ आता हैं…
लेकिन अदरक शक्ल ना सूरत फिर भी 200रू किलो…
गप्पू- हां भाई, शायद इसलिए ही इसे कूटा जाता है।
मास्टर जी क्लास में आए तो चिंटू शोर मचा रहा था।
मास्टर जी- चिंटू कल जो मुहावरे पढ़ाए थे याद हैं?
चिंटू मास्टर जी का मुंह देखने लगा।
मास्टर जी- बताओ फिर आ बैल मुझे मार का अर्थ
चिंटू- सर इसका मलतब है, शादी के लिए हां बोलना।
चिंटू की बात सुनकर मास्टर जी ने सिर पकड़ लिया।
चिंटू (पेट्रोल पंप पर ) – अरे भाई जरा एक रुपए का पेट्रोल डाल दो।
सेल्समैन-अरे भाई इतना पेट्रोल डालकर जाना कहा हैं??
चिंटू- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते हैं।
चिंटू की बात सुनकर सेल्समैन अपना सिर खुजाने लगा।
जिसे देखकर चिंटू वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
पप्पू- क्यों तुम नहीं जानते?
चिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
टमाटर के दाम बढ़ने पर चिंटू अपने दोस्त से
चिंटू- सब्जी बनाते हुए यार ये टमाटर गल क्यों नहीं रहे हैं?
मिंटू- दाम बढ़ गए हैं ना इसलिए भाव खा रहे हैं।
चिंटू- ऐसे थोड़े ना होता है।
इतने में मिंटू की बीवी बोली- अरे वो टमाटर का दाम इतने बढ़ गए हैं कि
मैंने आलू को ही लाल रंग से रंग दिया है।
जिसे आप लोग गला रहे हो।
बीवी की बात सुनकर चिंटू और मिंटू दोनों ही बेहोश हो गए।
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



