मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes: एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था….

Viral Jokes: एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था....
Viral Jokes: एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था….

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes
Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Jokes)

मरीज- ‘डॉक्टर साहब’, मेरे दाएं पैर में बहुत दर्द रहता है’
डॉक्टर- ‘ये तो उम्र का तकाजा है’
मरीज- ‘लेकिन मेरे बाएं पैर की भी तो उम्र उतनी ही है’
फिर दाएं पैर में ही तकलीफ क्यों?

पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी,
करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

सोनू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है ?
मोनू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
सोनू- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
मोनू- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है,
लेकिन केक वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया
‘Happy Birthday समस्या’

टीचर ने चिंटू से पूछा- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
चिंटू- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत बाकी तो सब विदेश हैं।

एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा- मैं यह देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले (Hindi Jokes) वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button