Viral Chutkule: चिंटू- आज तुम्हारे कुत्ते टॉमी ने मेरी किताब फाड़ दी, मिंटू- ओह…..
Viral Chutkule, Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule,

Viral Chutkule: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Chutkule)

चिंटू- आज तुम्हारे कुत्ते टॉमी ने मेरी किताब फाड़ दी।
मिंटू- ओह! मैं उसे अभी सजा देता हूं।
चिंटू- रहने दे, मैंने सजा दे दी है।
मिंटू- कैसे?
चिंटू- मैंने उसके बर्तन से दूध पी लिया।
मंटू दांत निकलवाने डॉक्टर के पास गया।
मंटू- डॉक्टर साहब मेरे से कुछ खाया नहीं जाता।
डॉक्टर- क्यों ?
मंटू- मेरे दांत में कीड़ा लगा है इसे निकाल दीजिये
डॉक्टर- ठीक है मैं दवाई देता हूं।
मंटू- उफ्फ इस दांत दर्द से तो मर जाना बेहतर है।
डॉक्टर- Confirm बताओ फिर मैं उसी हिसाब से दवाई लिखूं।
पिंकी ब्लाउज सिलवाने दर्जी के पास गई और
बोली- भैया, ब्लाउज में बाजू नेट वाली लगाना।
नई-नई दुकान खोलने वाले दर्जी ने
पूछा – 3G या 4G?
पिंकी बेहोश !
पड़ोसी- यार, तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है?
बब्लू – मेरी बीवी मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।
जवाब सुनकर पड़ोसी की बोलती हो गई बंद
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



