धर्म/अध्यात्म अपडेट

गणेश चतुर्थी 2023: बप्पा के लिए घर पर मोदक बनाने के लिए तैयार वेरोनिका वैनिज

Ganesh Chaturthi 2023: Veronica Vaniz ready to make modak at home for Bappa

वेरोनिका वैनिज एक बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘नॉन स्टॉप धमाल’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा है। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री बेहतरीन भूमिका करने के लिए बेताब है।

काम के साथ साथ वेरोनिका वैनिज धार्मिक कार्यों के लिए भी अपना समय निकालती है। और हम यह कह सकते है की वे आध्यात्मिक भी है। हर साल वह गणेश चतुर्थी को खूब अच्छे से मानती है। और इस बार उनकी बप्पा के साथ साथ अपने दोस्तों और परिवारवालों के लिए घर पे मोदक बनाने की योजना है।

इस बारे में वह कहती है, “गणेश चतुर्थी मोदक के बिना अधूरी है और मोदक किसे पसंद नहीं है? मुझे यकीन है कि अंदर से, हम सभी इस दौरान स्वादिष्ट मोदक खाने के लिए उत्सुक रहते हैं। काम के मोर्चे पर मेरे लिए एक अच्छा समय चल रहा है और इसीलिए, मैं बप्पा का आशीर्वाद लेना चाहता थी ताकि मैं बेहतर काम करने के लिए और कड़ी मेहनत कर सकूं। इसलिए, मैंने फैसला किया कि इस साल, मैं घर पर खुद मोदक बनाऊंगी। ये मेरे दोस्तों और परिवारवालों के लिए भी एक ट्रीट होगी। तो हां, मैं इसका इंतजार कर रही हूँ। सभी को गणेश चतुर्थी 2023 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी को आशीर्वाद और खुशी मिले।”

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button