बैतूल अपडेट

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

VD Sharma In Betul: BJP state president rides e-rickshaw, gives message of environmental protection

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

VD Sharma In Betul : (बैतूल) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को बैतूल जिले के बडोरा मंडल के बूथ क्रमांक 180 के बूथ व पन्ना समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही उनका डिजीटल पंजीयन, सत्यापन किया। बैठक की अध्यक्षता बूथ समिति अध्यक्ष ललित ढवाले ने की।

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर उन्होंने शक्ति केन्द्र बडोरा की टोली के साथ भी बैठक कर अभियान की जानकारी ली। कुंवर मैरिज लॉन में बूथ समिति सदस्यों से संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सशक्त बूथ ही भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने सदस्यों से कहा कि केन्द्र हो या प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याण के कार्य कर रही है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 के तहत बूथ व पन्ना समिति को अपडेट करने को कहा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया का पहला राजनैतिक दल है जिसने बूथ का डिजिटलाईजेशन किया है।

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक दायित्व भी निभाती है पार्टी

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बडोरा की शक्ति केन्द्र टोली के अंतर्गत आने वाले त्रिदेवों के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव जीतना और राजनीति करना ही भाजपा का मकसद नहीं है। पार्टी का कार्यकर्ता संगठन कार्यों के साथ ही सामाजिक दायित्वों को भी निभाता है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान किए कार्यों का विशेष उल्लेख किया। श्री शर्मा ने कहा कि बूथों पर मत प्रतिशत 51 प्रतिशत बढ़े, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इसके पश्चात श्री शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की।

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ई रिक्शा में बैठकर पहुंचे बैठक स्थल

बैतूल जिले के ग्राम बडोरा में बूथ की बैठक में शामिल होने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सर्वप्रथम सांपना नदी तट पर बने माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात अंबेडकर नगर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहीं से श्री शर्मा ई रिक्शा में बैठकर बैठक स्थल कुंवर मैरिज लॉन पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ क्रमांक 182 के बूथ अध्यक्ष एवं दलित समाज के कार्यकर्ता जितेन्द्र लोखंडे के घर पर भोजन किया और परिवारजनों से मुलाकात की।

VD Sharma In Betul : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की ई-रिक्शा की सवारी, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

बूथ एवं शक्ति केन्द्र की दोनों बैठकों में कुशाभाउ ठाकरे न्यास मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, राहुल चौहान, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, विस्तारक केशव उर्मिल, बूथ क्रमांक 180 के अध्यक्ष ललित ढाबले, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलकिशोर सरले सहित बूथ व पन्ना समिति सदस्य, शक्ति केन्द्र की टोली के सदस्य सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button