Vastu Tips for Food: पाई-पाई को मोहताज कर देगी ये गलती! भोजन करने के बाद कभी नहीं करना चाहिए ये काम, जानें नियम
Vastu Tips for Food, Vastu Tips, Vastu Tips 2023, Vastu Tips for Kitchen, Vastu For Money, 6 Vastu Tips For Money

Vastu Tips for Food: वास्तु के अनुसार हिंदू धर्म में भोजन पकाने को पवित्र माना जाता है। इसमें ऊर्जा और दिशाओं का विशेष महत्व होता है। क्योंकि इससे ना केवल शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही हिंदू धर्म में भोजन बनने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद ही प्रसाद के रूप में स्वयं भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से सारी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
हिंदू धर्म में अन्न की देवी माता अन्नपूर्णा को बताया गया है। वे मां लक्ष्मी का ही रूप हैं। इसलिए भोजन करने से पहले और बाद में मां अन्नपूर्णा का धन्यवाद जरूर देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं भोजन से जुड़े वास्तु के इन नियमों के बारे में…..
- Also Read: Hathi ka video : सिर के बल खड़ा हो गया इतना बड़ा हाथी, देखने वालों ने दबा ली दांतों तले उंगली
वास्तु से जुड़े भोजन के नियम (Vastu Tips for Food)
वास्तु के अनुसार भोजन करने की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाते समय दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।वास्तु के अनुसार खाना खाने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर और पूर्व दिशा को माना गया है। वहीं दक्षिण को खाना खाने के लिए सबसे अशुभ दिशा माना गया है। दक्षिण की दिशा यम की मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में खाना खाने से व्यक्ति की उम्र घटती है और दुर्भाग्य भी बढ़ता है।
वास्तु के अनुसार भोजन करने का स्थान
खाना कभी-भी टूटे-फूटे बर्तन या हाथ पर रखकर नहीं खाना चाहिए। वास्तु में खाना खाने की सबसे अच्छी जगह रसोई घर या उसके आसपास की जगह बताई गई है। भोजन ऐसी जगह करना चाहिए जहां प्राकृतिक प्रकाश और शुद्ध वायु आती रहे।
किचन में जूठे बर्तन न रखें
कभी भी रसोई घर को गंदा न रखें। खासतौर पर रात में किचन को गंदा ना छोड़ें। इससे मां लक्ष्मी बहुत नाराज होती हैं। किचन में रात के समय जूठे बर्तन छोड़ना बड़े वास्तु दोष का कारण बनता है और घर में धन की आवक रोकता है।
भोजन पकाते समय रखें इन बातों का ध्यान
कभी भी गंदे हाथों से या बिना नहाए भोजन ना पकाएं। साथ ही भोजन पकाते समय क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचें। अपवित्र शरीर और मन से पकाया भोजन शरीर को नकारात्मकता ही देता है। उसे कई बीमारियों का शिकार बनाता है।
भोजन का अपमान न करें
भोजन की बर्बादी करना या भोजन का अपमान करना मां लक्ष्मी को नाराज करता है। जितनी भूख हो उतना ही भोजन थाली में लें। यदि किसी कारण से घर में भोजन बच जाए तो उसे जरूरतमंदों को या किसी गाय, कुत्ते को खिला दें।
- Also Read: Heavy Rain Alert: एमपी इन जिलों में फिर भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में झमाझम बरस रहे बदरा
रसोई घर में जहां पीने का पानी रखा हो वहां रात के समय भी हल्की रोशनी रखें। बेहतर होगा कि रोज रात में वहां दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
वास्तु के अनुसार कभी भी जूते पहनकर या सिर ढककर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से भोजन का अपमान होता है। वहीं बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे घर में धन का अभाव होता है।




