यूथ अपडेट

Valentine Day Facial Cleanup : वैलेंटाइन डे पर डेट पर जाने से पहले कर लें ये काम, आएगा शानदार ग्‍लो, चेहरे से नहीं हटेगी नजरें

Valentine Day Facial Cleanup: Do this work before going on a date on Valentine's Day, a wonderful glow will come, eyes will not go away

Valentine Day Facial Cleanup : वैलेंटाइन डे पर डेट पर जाने से पहले कर लें ये काम, आएगा शानदार ग्‍लो, चेहरे से नहीं हटेगी नजरेंValentine Day Facial Cleanup : वैलेंटाइन डे आ रहा है। वैलेंटाइन डे मनाने वाले अभी से अपनी तैयारी कर रहे है, लेकिन यदि वैलेंटाइन डे पर डेट पर जा रही हो और समय की कमी है तो आप सिर्फ दो मिनट का समय निकालकर अपने चेहरे पर ग्‍लो ला सकती हो। इसके अलवा यदि दो मिनट से कुछ ज्यादा देर का वक्त हो मसलन पंद्रह मिनट या आधा घंटा तो थोड़ी और स्टेप्स फॉलो कर आप स्किन में नई जान डाल सकती हैं। आपको सिर्फ क्लीनअप करना है और चेहरे पर उसका असर देखना है। वैलेंटाइन डे पर आप ऑफिस से काम कर लौटी हैं अब जल्दी से तैयार होना है तो बस गर्म पानी, कच्चे दूध या दही के साथ इस तरह क्लीनअप करें।

ऐसे करें क्लीनअप(Valentine Day Facial Cleanup)

एक सॉफ्ट टॉवल या नैपकिन ले लीजिए। एक बाउल में गुनगुना पानी ले लें। इस पानी में टॉवल भिगो कर पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। कुछ देर गुनगुने पानी वाले कपड़े को चेहरे पर ही रखा रहने दे। इससे स्किन का स्ट्रेस खत्म हो जाएगा।

अब दूध या दही लें। इसमें थोड़ा बेसन मिक्स चेहरे की मसाज करें। कुछ देर तक मसाज करें। और फिर चंद सेकंड के लिए रिलेक्स करें। इसके बाद नैपकिन को पानी में डुबो डुबो कर चेहरा साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरा क्लीन भी होता है और साथ में स्क्रबिंग भी हो जाती है।
इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। अपनी स्किन को रिलेक्स होने का सिर्फ एक मिनट और दें। इसके बाद आप जैसे चाहें वैसे मेकअप करके तैयार हो सकती हैं। वैसे तो वैलेंटाइन ग्लो के लिए इतना ही काफी है। इसके बाद आपके पास वक्त बचा हो तो थोड़ी देर और स्किन की देखभाल कर सकती हैं।

टोनिंग और मास्क

चेहरा धोने के बाद गुलाब जल स्प्रे कर लें। अगर गुलाब जल आपको सूट न करे तो कोई और नेचुरल टोनर चेहरे पर स्प्रे करें। इसके बाद चेहरे पर कोई भी मास्क लगा लें। आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन, बेसन, आटा या जो भी आपको सूट करता हो वो मास्क लगा सकती हैं। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें। मेकअप करने से पहले फेस को अच्छे से मॉश्चराइज करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button