खेती किसानी

Urea demand rise Betul: यूरिया मिलने में हो दिक्कत तो इन नम्बरों पर करें संपर्क, तुरंत मिलेगी सहायता

Urea demand rise Betul: प्रशासन का कहना है कि बैतूल जिले में कुछ फसलों का बुआई का रकबा बढ़ जाने के कारण यूरिया की मांग बढ़ी है। हालांकि मांग के अनुरूप यूरिया उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को व्यवस्थित रूप से यूरिया प्राप्त हो सके, इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यदि किसी भी किसान को यूरिया पाने में कठिनाई हो तो दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में खरीफ मौसम 2024 में मक्का का कुल क्षेत्र 2 लाख 11 हजार 235 हेक्टेयर था, जो वर्तमान में बढ़कर 2 लाख 45 हजार 200 हेक्टेयर हो चुका है। साथ ही जिले में गन्ने का क्षेत्र भी निरंतर बढ़ रहा है। जिले की उर्वरक भंडारण क्षमता के अनुसार जिले में यूरिया उर्वरक भंडारण का लक्ष्य 60 हजार मेट्रिक टन निर्धारित किया गया था।

रकबा बढ़ने से हुई मांग में बढ़ोतरी (Urea demand rise Betul)

मक्का के क्षेत्र में 33 हजार 965 हेक्टेयर की वृद्धि होने से यूरिया उर्वरक की मांग में वृद्धि हुई है। जिससे यूरिया भंडारण का लक्ष्य बढ़ाकर लगभग 70 हजार मीट्रिक टन किया जा रहा है। आज दिनांक तक जिले में 58 हजार 186 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। जिसके विरूद्ध 52 हजार 570 मैट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किया गया है। जिले में यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए आगामी सप्ताहांत तक जिले को दो से तीन रेक (8000 मेट्रिक टन) यूरिया की पूर्ति होने जा रही है।

समितियों में अभी इतना यूरिया भंडारित (Urea demand rise Betul)

वर्तमान में जिले की समितियों में 1043 मीट्रिक टन यूरिया भण्डारित है तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास 435.68 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। 13 जुलाई 2025 को जिले में एचयूआर एल कंपनी का 1500 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो चुका है व आगामी 6 से 8 दिनों में यूरिया की दो से तीन रैक अपेक्षित है।

कृषि विभाग के अफसरों की ड्यूटी (Urea demand rise Betul)

यूरिया उर्वरक के निर्धारित विक्रय दर पर वितरण के लिए संबंधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसानों को निर्धारित दर पर सुविधाजनक रूप से यूरिया प्राप्त हो सकें। किसान भाइयों को यूरिया प्राप्त करने में कोई कठिनाई आती है ऐसी स्थिति में जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नम्बर- 9826472982 एवं 9407250904 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिले का मैदानी अमला भी सतत स्थिति की निगरानी कर रहा है।

निरंतर भ्रमण कर रखी जा रही निगरानी (Urea demand rise Betul)

सभी समितियों तथा निजी विक्रेताओं के संस्थानों का निरंतर भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। किसानों को सलाह दी जाती है की मक्के में अनुशंसित मात्रा से अधिक यूरिया का प्रयोग करने से बचें। अधिक यूरिया का प्रयोग करने से मक्का में शीतब्लाईट नामक रोग का प्रकोप होता है, जिससे मक्के का तना आड़ा होकर गिर जाता है। (Urea demand rise Betul)

इस तरह से मिलेगी अच्छी उपज (Urea demand rise Betul)

टॉप ड्रेसिंग में किसान नैनो यूरिया या 2 प्रतिशत यूरिया के घोल का प्रयोग कर सकते है। जिससे फसल सामान्य रूप से वृद्धि करती है और किसान भाइयों को अच्छी उपज प्राप्त हो सकती है। (Urea demand rise Betul)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button