यूटिलिटी अपडेट

UPSC Success Story: 8 बार फेल होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर कांस्‍टेबल बना IPS अधिकारी, जानिए सफलता की कहानी

UPSC Success Story, Upsc success story in hindi, ias success stories of below average students, ias success stories in first attempt, Upsc success story in english, struggle story of ias officer, upsc success story quora, IAS success stories of poor students, IAS success story in english, Upsc success stories of poor students,

UPSC Success Story: 8 बार फेल होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर कांस्‍टेबल बना IPS अधिकारी, जानिए सफलता की कहानी
Source: Credit – Social Media

UPSC Success Story: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परिक्षा में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कई बार उम्‍मीदवार कोशिशों की हदें पार कर जाते हैं। कुछ उम्‍मीदवार इतने जुनूनी होते हैं कि उन्‍हें कोई भी बाधा रोक नहीं पाती और वे इस कठिन परीक्षा को पास करके ही दम लेते हैं।

आज आपको ऐसे ही एक युवक के आइपीएस बनने के संघर्ष की कहानी बता रहे हैं। ये कहानी आपको किसी भी चुनौती से लड़ने के लिए प्रेरित करेंगी और आपके आत्‍मविश्‍वास को कई गुना बढ़ा देगी।

राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले राम भजन प्रजापत अपने दम पर पहले कॉन्स्टेबल बने। इसके बाद 8 बार के प्रयास में उन्‍हें यूपीएससी में सफलता मिली और पूरे देश में उन्‍हें 667 वीं रैंक मिली।

प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की पढ़ाई

दिल्ली में कांस्टेबल के पद पर रहते हुए 2015 में राम भजन को अपने सीनियर अफसर से प्रेरणा मिली और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। एक साल तक उन्होंने इसके लिए दिल्ली में कोचिंग भी की और उसके बाद self-study शुरू की। राम भजन ने प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करने का निश्चय किया।

उन्होंने एक के बाद एक 7 बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बावजूद भी राम भजन ने हार नहीं मानी और मायूसी अपने चेहरे पर नहीं आने दी। उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी की आठवीं बार परीक्षा दी।

UPSC Success Story: 8 बार फेल होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर कांस्‍टेबल बना IPS अधिकारी, जानिए सफलता की कहानी
Source: Credit – Social Media

दिल्ली पुलिस में हुआ चयन

राम भजन प्रजापत ने 2012 में स्कूल शिक्षा पूरी की। इस दौरान उनका दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया और इसी वर्ष उनकी शादी भी हो गई। लेकिन, राम भजन का लक्ष्य बड़ा था। अपने लक्ष्य को अर्जित करने के लिए उन्होंने नॉन कॉलेज रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और पीजी भी किया। साथ ही नेट जेआरएफ हिंदी विषय से क्वालीफाई किया।

रामभजन ने मजदूरी भी की

राम भजन के रिश्ते में भाई लगने वाले अनिल प्रजापत का कहना है कि इनके परिवार की हालत बेहद खराब थी। हमने वह दिन देखे हैं जब यह पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत करते थे मजदूरी करते थे। उसी को ध्यान में रखते हुए रामभजन ने यह तय कर लिया था कि मुझे कुछ बनना है। उसी की बदौलत आज राम भजन ने यूपीएससी की परीक्षा फाइट की और उसमें सफल हुआ।

यह परिवार के लिए तो गौरव की बात है ही पूरे इलाके में भी इस बात की खुशी है कि बेटा हो तो राम भजन प्रजापत जैसा जिसने खुद के भविष्य के साथ-साथ परिवार का भविष्य भी उज्ज्वल कर दिया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button