UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर बन गई टीना डाबी आईएएस टॉपर, जानिए सफलता की कहानी
UPSC Success Story, IAS Tina Dabi, Success Story Tina Dabi, Upsc Success Story, Upsc Success Story Tina Dabi

UPSC Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा है UPSC जिसे पास कर पाना आसान नहीं होता है. लेकिन हर साल लाखों उम्मीदवारों में से कई लोग इसम परीक्षा में सफल जरूर होते हैं। आज हम बात करेंगे टिना डाबी कि जिन्होंने पूरे देश में पहली रैंक हासिल की और यूपीएसी टॉपर बन गई। आईये जानते है इनके संघर्ष की कहानी।
ग्रेजुएशन के बाद टीना डाबी साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में शामिल हुई थीं। वह अपने पहले ही प्रयास में सफल हो गई थीं। साल 2015 की यूपीएससी परीक्षा में फर्स्ट रैंक हासिल कर वह उस बैच की यूपीएससी टॉपर बनी थीं। ट्रेनिंग के बाद साल 2016 में वह राजस्थान कैडर की आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बन गई थीं।
- Also Read: MPPSC Success Story: आमला की बेटी अवंधति प्रधान बनीं डीएसपी, पहले ही प्रयास में पाई उपलब्धि

आईएएस टीना डाबी शिक्षा (Tina Dabi Education Qualification)
टीना डाबी बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। भोपाल से शिफ्ट होने के बाद टीना डाबी ने नई दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की थी। कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टीना 12वीं में सीबीएसई बोर्ड की टॉपर रही हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री, दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए थे। टीना डाबी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया है।

पूरा डाबी परिवार सरकारी सेवा में
टीना डाबी का जन्म, मध्य प्रदेश के भोपाल में नौ नवंबर, 1993 को हुआ था। टीना के पिता जसवंत डाबी भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल में महा प्रबंधक रहे हैं। जबकि, उनकी मां हिमानी डाबी भी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की अधिकारी रही हैं। टीना की छोटी बहन रिया डाबी भी 2020-21 की सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स में शामिल रही हैं।
पसंद के विषय का करें चुनाव
आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने जब यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई थी, तभी से टीना डाबी ने यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने का मन बना लिया था। जिसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा दी और पहली रैंक हासिल की। टीना डाबी की बहन रिया डाबी हर दिन 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि यूपीएससी एग्जाम में विषय का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के हिसाब से ही करना चाहिए। किसी के दबाव में आकर इसका चुनाव नहीं करना चाहिए। इसके अलावा रिया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।
बात उनकी यूपीएससी रैंक की हो (Tina Dabi UPSC Rank), लव स्टोरी की या शादी की, हर चीज़ में उनकी कहानी दूसरों से अलग है। सरकारी ऑफिसर्स के परिवार से ताल्लुक रखने वाली टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस ऑफिसर हैं। जानिए टीना डाबी ने कहां से पढ़ाई की, कितने मार्क्स हासिल किए, उनकी यूपीएससी जर्नी के खास अनुभवों की कहानी।



