बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Update: सड़ी गली लाश की हुई पहचान, ग्राम सावंगी निवासी था मृतक युवक, कई-कई दिन नहीं आता था घर

मुलताई क्षेत्र के ग्राम सावंगी में कुएं में मिली सड़ी-गली लाश की शिनाख्त हो गई है। मृत युवक सावंगी गांव का ही रहने वाला है। बताया जाता है कि वह कई-कई दिनों तक घर नहीं आता था।
मासौद चौकी प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने ‘बैतूल अपडेट’ को बताया कि मृतक की पहचान मृतक रामजी मोरले (37) निवासी सावंगी के रूप में की गई है। राम जी शराब पीने का आदी था। वह कई दिनों तक घर नहीं आता था। मृतक दो भाइयों से अलग अपनी मां के पास रहता था।
2 Death: खेत के कुएं में मिली अज्ञात पुरूष की सड़ी-गली लाश, व्यापारी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत
आज उसका शव घटनास्थल ग्राम चिचखेड़ा की सीमा में स्थित अंभोरा नदी में कुएंनुमा गड्ढे में मिला है। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया है।



