बड़ी खबरें

free Aadhaar update for children: यूआईडीएआई का बड़ा तोहफा, अब बच्चों का फ्री में होगा आधार कार्ड अपडेट

free Aadhaar update for children: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड से जुड़ा एक बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से देश भर के करोड़ों बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी। अब 5 से 17 साल के बच्चों का पहला बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू-1 पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया गया है। इस फैसले से लगभग 6 करोड़ से ज्यादा बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।

यूआईडीएआई का यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है। अब अगले एक साल तक इस आयु वर्ग के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।

पहले लिया जाता था इतना शुल्क

पहले बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू-1 के लिए 125 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यूआईडीएआई ने इस शुल्क को एक साल के लिए माफ कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब माता-पिता को बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन अपडेट करवाने के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी।

free Aadhaar update for children: यूआईडीएआई का बड़ा तोहफा, अब बच्चों का फ्री में होगा आधार कार्ड अपडेट

आधार कार्ड अपडेट रखना आसान

यूआईडीएआई के इस कदम से न सिर्फ अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट रखना भी आसान होगा। यह सुविधा पूरे देश के सभी आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट

बायोमेट्रिक डेटा यानी फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग किसी व्यक्ति की पहचान का अहम हिस्सा है। जब किसी बच्चे की उम्र 5 साल से कम होती है, तो उसका आधार कार्ड सिर्फ नाम, जन्मतिथि और अभिभावक के विवरण से बनता है, क्योंकि उस उम्र में बच्चे के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन पूरी तरह विकसित नहीं होते।

free Aadhaar update for children: यूआईडीएआई का बड़ा तोहफा, अब बच्चों का फ्री में होगा आधार कार्ड अपडेट

पांच साल पर पहला अपडेट

बच्चे के 5 साल का होने पर उसका पहला बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू-1 करवाना जरूरी हो जाता है। इसके बाद जब बच्चा 15 से 17 साल के बीच पहुंचता है, तब दूसरा बायोमेट्रिक अपडेट यानी एमबीयू-2 अनिवार्य रूप से किया जाता है। दोनों चरणों में बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और चेहरे की फोटो को दोबारा रिकॉर्ड किया जाता है ताकि आधार डेटाबेस में उसकी पहचान पूरी तरह सही रहे।

कौन और कैसे करवा सकते बायोमेट्रिक अपडेट

हर बच्चा जिसका आधार पहले से बना हुआ है और जिसकी उम्र अब 5 से 17 साल के बीच है, वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। माता-पिता या अभिभावक को बच्चे के साथ निकटतम आधार सेवा केंद्र या नामित अपडेट सेंटर पर जाना होगा।

वहां अधिकारी बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा फिर से रिकॉर्ड करेंगे और उसे आधार डेटाबेस में अपडेट करेंगे। इसके लिए अभिभावक को बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल रिकॉर्ड जैसे जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

ऑनलाइन भी करवा सकते अपडेट

1 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई यह सुविधा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। यूआईडीएआई ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकृत केंद्र इस अवधि में बच्चों का एमबीयू-1 नि:शुल्क करें।

अभिभावक चाहे तो ऑनलाइन माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहां जाकर बिना किसी शुल्क के बच्चे का बायोमेट्रिक डेटा दोबारा अपडेट कराया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button