Trending Video: पुण्य आपके, 10 रुपये हमारे…’ शख्स ने कड़ाके की ठंड में शुरु किया ‘डुबकी वाला’ स्टार्टअप, लोग बोलें- सरकार कहीं टैक्स ना लगा दे- Dubki Wala Startup

Dubki Wala Startup : देश में सर्दी अपने तेवर दिखा रही हैं और इसी बीच एक शख्स का डुबकी वाला स्टार्टअप इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शख्स ने गजब का स्टार्टअप शुरु किया है। वह सिर्फ 10 रुपए लेकर लोगों के पाप धो रहा है, मतलब गंगा/यमुना में लोगों के नाम से डुबकी लगा रहा हैं। लोगों को ये स्कीम भी काफी पसंद आ रही है। इसका वीडियो इंटरनेट पर हर जगह खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में शख्स 10 रुपये में आपके नाम की डुबकी लगाने की बात कह रहा है। मतलब, बस 10 रुपये दीजिए, आपको पानी में जाने की जरूरत भी नहीं। वह आपके नाम की डुबकी लगाएगा, जिसका पुण्य सिर्फ आपको मिलेगा!
गंगा में लोगों के पाप धो रहा शख्स (Dubki Wala Startup)
वायरल हो रहा वीडियो महज 26 सेकंड का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स गंगा में जाकर जोर-जोर से आवाज लगा रहा है- भाइयो, बहनो! आइए आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस सर्दी भरे मौसम में। अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं, अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं तो अपना नाम बताइए। 10 रुपये की रसीद कटवाइए, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में। आपके नाम के पुण्य आपको मिलेंगे, लेकिन आप जो 10 रुपये देंगे वो हमको मिलेंगे। आइए भाइयो, आइए बहनो, आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। 10 रुपये 10 रुपये…।
यहां देखें वीडियो…(Dubki Wala Startup)
इस मौसम का बेहतरीन ‘स्टार्टअप’ pic.twitter.com/SVjxsuLC8m
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) December 24, 2022
‘जरूरत एक स्टार्टअप को जन्म देती है’
इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 24 दिसंबर को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा था-इस मौसम का बेहतरीन ‘स्टार्टअप।’ अब तक इस वीडियो को लगभग 2.50 लाख लोग देख चुके है और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है, वहीं सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं? वहीं दूसरा यूजर लिखता है – जरूरत एक स्टार्टअप को जन्म देती है। (Dubki Wala Startup)
![]()



