बैतूल अपडेट

Train Me Hui Marpeet : सीट को लेकर गोरखपुर एक्सप्रेस में विवाद, तीन लोग जख्मी; चलती ट्रेन से गिरी महिला

Train Me Hui Marpeet : सीट को लेकर गोरखपुर एक्सप्रेस में विवाद, तीन लोग जख्मी; चलती ट्रेन से गिरी महिला
Train Me Hui Marpeet : सीट को लेकर गोरखपुर एक्सप्रेस में विवाद, तीन लोग जख्मी; चलती ट्रेन से गिरी महिला

Train Me Hui Marpeet : बैतूल। गोरखपुर एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद हो गया। इसमें तीन युवकों के साथ 6 से 7 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में चोट आने पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। वहीं एक अन्य घटना में एक महिला ट्रेन से गिर गई। उसे भोपाल रेफर किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को गोरखपुर एक्सप्रेस में सीट को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। (Train Me Hui Marpeet)

मिसरौली लखनऊ निवासी रोहित, मुकेश और सूरज के साथ 6 से 7 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट करने पर तीनों युवकों को गंभीर चोट आई है। तीनों को बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। यहां से एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती किया है। इस मारपीट की घटना की जानकारी जीआरपी को नहीं है।  (Train Me Hui Marpeet)

बैतूल जीआरपी का कहना है कि मारपीट की घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी एक बार ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया था। (Train Me Hui Marpeet)

धाराखोह के पास महिला ट्रेन से गिरी (Train Me Hui Marpeet)

बैतूल-इटारसी सेक्शन पर स्थित धाराखोह स्टेशन के पास एक महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। महिला को जीआरपी ने गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। यहां से भोपाल रेफर कर दिया है। (Train Me Hui Marpeet)

बेहोशी की हालत में होने की सूचना (Train Me Hui Marpeet)

बैतूल जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग 11.30 बजे सूचना मिली थी कि धाराखोह रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ट्रेन से गिर गई है जो बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला को जयपुर एक्सप्रेस से बैतूल रेलवे स्टेशन लाया। (Train Me Hui Marpeet)

यहां से एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। घायल महिला की पहचान शबनम पति नसीम खान (35) निवासी बड़गांव जलालाबाद जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश के रूप में की गई है। (Train Me Hui Marpeet)

सिर में आई गंभीर चोट, भोपाल रेफर (Train Me Hui Marpeet)

महिला के पास से ट्रेन का जनरल टिकट मिला है। यह टिकट काजीपैठ से निजामुद्दीन तक का है। चलती ट्रेन से नीचे गिरने पर महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद महिला को यहां से भोपाल उपचार के लिए रेफर कर दिया है। (Train Me Hui Marpeet)

महिला के परिजनों की तलाश जारी (Train Me Hui Marpeet)

महिला किस ट्रेन से गिरी इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई। जीआरपी महिला के परिजनों की तलाश में लगी हुई है। परिजनों की तलाश होने पर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी जाएगी। जीआरपी हादसे की जांच में जुट गई है। (Train Me Hui Marpeet)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button