धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal : उमंगों से भरा रहेगा मेष राशि के जातकों का दिन, कुंभ राशि वालों को करना होगा जोर आजमाइश

Aaj Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj Ka Rashifal : आज 03 अप्रैल 2024 का राशिफल (03 April 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज इस राशि वालों का दिन आपके लिए उमंगों से भरा रहेगा। घर में नए कार्यक्रम की योजना बनेगी। आज आपकी बुद्धि और वाणी की प्रशंसा होगी। काम के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बनेंगे। आज आपके ज्ञान की सराहना आपके साथी करेंगे। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शाम तक कमजोरी महसूस करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, किसी पर अधिक भरोसा ना करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का योग है। मन की चंचलता पर काबू रखें। आपको आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जो लोग कार्यक्षेत्र में बॉस की चिक-चिक से परेशान थे, आज उन्हें शांति का अनुभव होगा। किसी बड़े व्यक्ति से जुबान ना लड़ाएं, गुस्सा झेलना पड़ सकता है। मन में शांति बनाये रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – स्मोक ग्रे है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी वाणी की मिठास काम आने वाली है। आज आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। चंचलता और वाणी के साथ लोगों का मन मोह लेंगे। जो लोग कपड़े के व्यापार में लगे हैं, आज उनकी उन्नति के लिए नए रास्ते खुलने वाले हैं। विद्यार्थी अपने लिए कोई नया लैपटॉप या बिजली का उपकरण खरीद सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – काला है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि वालों के लिए रोमांचक होने वाला है। आपका जीवन-साथी आज बच्चों की तरह बर्ताव करेगा। यदि आप कोई रोजगार पार्टनरशिप में कर रहे हैं, तो आज आपका पार्टनर कुछ नए फैसले ले सकता है। आज व्यापार को बढ़ाने का दिन है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी बड़े की सलाह ले लें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – चमकीला सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपकी कीर्ति में चार चांद लगने वाले हैं। आज आपकी तारीफ कहीं दूर से आपको सुनने को मिल सकती है। आपके घर में उत्सव का माहौल बनेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी बचकाना हरकत कर सकता है, जिस से आपका रोमांटिक मूड बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। किसी एक समय का भोजन घर वालों के साथ मिलकर करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन संतान के शुभ समाचार सुनने से मन को प्रसन्न कर देगा। आज आपका जीवनसाथी घर में कुछ नई चीज लाने की डिमांड रख सकता है। आज खर्च बढ़ेगा। अचानक होने वाली यात्रा लाभ देने वाली होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शाम होते आपको थकान महसूस हो सकती है। विश्राम करने से ताजगी बनी रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नियोन ग्रीन है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि वाले जातक कठिन परिश्रम आपकी पहचान बन चुका है। आपकी मेहनत आज रंग दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी प्रतिक्षाएं समाप्त होंगी। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था, तो आज फैसला आपके हक में आ सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सन्तरी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि वालों का दिन आपकी ऊर्जा का प्रदर्शन करने का है। आज आपकी मेहनत लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बनाने वाली है। यदि आप वाहन लेने जा रहे थे, तो आज के दिन रुकना होगा। रोजगार में इन्वेस्ट करें, जिससे आपको उन्नति प्राप्त होने वाली है। संतान की परीक्षा का परिणाम अनुकूल न मिलने से मन दुखी होगा। शाम होते मन अशान्त हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज इस राशि वालों के लिए ज्ञान का प्रदर्शन करना बहुत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। आज के दिन आपके ज्ञान की चर्चाएं चारों तरफ होंगी। सीनियर भी आपसे सलाह लेंगे। अगर आप अध्यापक हैं, तो आज आपको किसी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा हो सकती है। जो महिलाएं संतान की इच्छा रखती हैं, आज उन्हें अच्छी सूचना मिल सकती है। आज किसी नए रोजगार से जुड़े अच्छे समाचार मिल सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि वालों के लिए दिन चंचलता भरा रहने वाला है। आपके मन के विचार दूसरों को भावुक कर देंगे। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। किसी महिला के सहयोग से आज आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में थे, आज उनकी तलाश पूरी होने के योग बनेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का हरा है। (Aaj Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि वालों के लिए जोर-अजमाइश का दिन है। आज आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके बल की वृद्धि होगी। खान-पान का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं। आपके घर में किसी नन्हे मेहमान की किलकारी, घर का माहौल खुशनुमा बना देगी। यदि आप घर की सुंदरता से जुड़े सामान का व्यापार करते हैं, तो आज आपके व्यापार में उन्नति का दिन है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज इस राशि वालों के लिए लगातार बुद्धि भ्रमित होकर सर दर्द पैदा करने का समय चल रहा था। अब समय सुधरने वाला है। समस्याएं समाप्त होंगी। नए विचार जीवन को उन्नति की तरफ लेकर जाएंगे। अगर आप घर में कुछ नया करना चाह रहे थे, तो अब फैसले क्रियान्वित होते नजर आएंगे। जीवनसाथी घर में किसी नए सामान की डिमांड कर सकता है, जिससे खर्च अधिक होने वाला है। अचानक दूर की यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button