Today Rashifal, Panchang 29 May 2023: महादेव की कृपा आज इन राशि पर बरसेगी, जानें पंडित मधुसूदन जोशी से पंचांग और शुभ मुहूर्त

Today Rashifal, Panchang 29 May 2023: महादेव की कृपा आज इन राशि पर बरसेगी, जानें पंडित मधुसूदन जोशी से पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

मो. 9406950313, 9755478312

Today Rashifal, Panchang 29 May 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचाग 29 मई 2023

श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) ज्येष्ठ माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- नवमी 11:48:33, तत्पश्चात-दशमी,

दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 15 ज्येष्ठ गते,

नक्षत्र- उ०फाल्गुनी 28:27:43,

योग- वज्र 20:59:18,

करण- कौलव 11:48:33, तत्पश्चात-तैतुल,

सूर्य- वृषभ राशिगत,

चंद्र- सिंह 08:54:20, तत्पश्चात-कन्या राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:25:49,

सूर्यास्त- 19:11:24,

दिन काल- 13:45:35,

रात्री काल- 10:14:08,

चंद्रोदय- 13:37:52,

चंद्रास्त- 26:10:35*,

राहू काल- 07:09-08:52 अशुभ,

यम घंटा- 10:35-12:19 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,

दिक-शूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। दशमी तिथि को कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग बढ़ता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ…

अमृत- 05:26-07:09,

शुभ- 08:52-10:35,

चर- 14:02-15:45,

लाभ- 15:45-17:28,

अमृत- 17:28-19:11,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 19:11-20:28,

लाभ- 23:02-24:18,

शुभ- 25:35-26:52,

अमृत- 26:52-28:09,

चर- 28:09-29:26,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 05:26 – 06:35,

शनि- 06:35 – 07:43,

मंगल- 08:52 – 10:01,

सूर्य- 10:01 – 11:10,

शुक्र -11:10 – 12:19,

बुध- 12:19 – 13:27,

चन्द्र- 13:27 – 14:36,

शनि- 14:36 – 15:45,

बृहस्पति- 15:45 – 16:54,

मंगल- 16:54 – 18:03,

सूर्य- 18:03 – 19:11,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 19:11 – 20:03,

बुध- 20:03 – 20:54,

चन्द्र- 20:54 – 21:45,

शनि- 21:45 – 22:36,

बृहस्पति- 22:36 – 23:27,

मंगल- 23:27 – 24:18,

सूर्य- 24:18 – 25:10,

शुक्र- 25:10 – 26:01,

बुध- 26:01 – 26:52,

चन्द्र- 26:52 – 27:43,

शनि- 27:43 – 28:34,

बृहस्पति- 28:34 – 29:26,

आज का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप काफी लंबे समय से योजना बना रहे थे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। मित्रों की सहायता से आपको नए नए कांटेक्ट भी मिलेंगे। जॉब में परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारियों के द्वारा भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जूनियर व सीनियरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

2 वृषभ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। धन का आगमन हो सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे, लेकिन आपके कुछ मित्र आपका ध्यान भटकाने की बार-बार कोशिश करेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप सभी खर्चों को पूरा करेंगे। जॉब में थोड़े संघर्ष का है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होगा।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा व ध्यान को शामिल करेंगे। पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिताजी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग है।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। छोटे व्यापारियों को भी कल व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। जो जातक पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके लिए अपने वरिष्ठो से बातचीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। ग्रहस्थजीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर मिलने जाएंगे। किसी पुराने मित्र के द्वारा आपको आय के कुछ नए स्रोत भी प्राप्त होंगे।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी दूर के रिश्तेदार के यहां समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों के द्वारा सुखद समाचार भी सुनने को मिलेगा, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धन लाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। जॉब में उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग खुश नजर आएंगे। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। छोटे व्यापारी भी व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर भी जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को भी मित्र की सहायता से अच्छा रोजगार मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। आपका व्यवहार उदार रहेगा और व्यवसायिक योजना फलीभूत होंगी। यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है, जहां सभी लोग खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को ही पूरा करेंगे। अगर आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांगे तो आप पहले उससे लिखित में लें कि वह आपका धन कब लौटाएगा। किसी के भी कहीं में आकर कोई निवेश ना करें। जीवनसाथी को मिली तरक्की से काफी खुश नजर आएंगे। घर में पूजा, पाठ का भी आयोजन होगा। भाई, बहनों के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा-पाठ के बाद समाप्त होंगी। परिवार के सभी लोग मिलकर कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में प्रमोशन के मार्ग खुल सकते हैं। आप अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी से भी मांग कर वाहन ना चलाएं। छोटी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपके रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

आज का सुविचार

 

“तत्त्वं चिन्तय सततंचित्ते परिहर चिन्तां नश्र्वरचित्ते।
क्षणमिह सज्जनसंगतिरेका भवति भवार्णतरणे नौका॥”

भावार्थ : सतत चित्त में तत्व का विचार कर, नश्वर चित्त की चिंता छोड़ दें। एक क्षण सज्जन संगति कर, भव को तैरने में वह नौका बनेगी। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News