बैतूल अपडेट

Today Betul News : जिले के 90 बालिका स्कूलों में बनेंगे शौचालय, छात्राओं को होगी सुविधा

Toilets will be built in 90 girls' schools in the district, providing convenience to the girl students.

Today Betul News: Toilets will be built in 90 girls' schools of the district, students will get the facility.
Today Betul News: Toilets will be built in 90 girls’ schools of the district, students will get the facility.

Today Betul News : बैतूल। आज भी कई सरकारी स्कूलों में शौचालय की सुविधा नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। राहत की बात यह है कि जिन 90 बालिका शालाओं में शौचालय नहीं है या अलग से बालिका शौचालय नहीं है, उनमें जल्द ही शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने हर स्कूल को 2.93 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दी है। यह शौचालय बनने से छात्राओं को खासी सुविधा मिल सकेगी।

स्कूलों में शौचालय, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के दावें तो किए जाते हैं, लेकिन आज भी कई स्कूलों में यह जरुरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। खासतौर से शौचालय नहीं होने से शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब धीरे-धीरे इन स्कूलों में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

Read This Also : Betul Parasia Highway Accident: बैतूल-परासिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 1305 हैं वहीं प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक सभी स्तरों के कुल शासकीय स्कूलों की संख्या 2278 है। इनमें आमला में 247, आठनेर में 170, बैतूल में 285, भैंसदेही में 219, भीमपुर में 309, चिचोली में 178, घोड़ाडोंगरी में 293, मुलताई में 181, प्रभातपट्टन में 183 और शाहपुर में 213 स्कूल शामिल हैं।

Today Betul News : इतने स्कूलों में नहीं थे बालिका शौचालय

एजुकेशन पोर्टल स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी अपलोड की जाती है। इसमें यह पाया गया था कि जिले के 90 प्राथमिक-माध्यमिक स्कूलों में बालिका शौचालय नहीं है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बालिका शौचालयों का निर्माण विशेष प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। यही कारण है कि राज्य शिक्षा केंद्र ने यह स्थिति देखते हुए इन सभी स्कूलों में बालिका शौचालय बनवाने की पहल की है।

Read This Also : Medical College MP: एमपी के इस जिले में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, डैमों और नहरों की होगी मरम्मत, सीएम के बड़े ऐलान

विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई राशि

शौचालय निर्माण के लिए इन सभी 90 स्कूलों को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा राशि भी मुहैया करा दी गई है। प्रत्येक स्कूल को 2.93 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से शौचालय का निर्माण कर 2-2 टॉयलेट शीट और 4-4 यूरिनल पॉट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। शौचालय निर्माण का यह कार्य शाला प्रबंधन समिति द्वारा करवाया जाएगा।

Today Betul News : अगले शिक्षण सत्र में मिलेगी सुविधा

राशि मिलने के बाद स्कूलों में समितियों द्वारा निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। शौचालय निर्माण के कार्य में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। इसलिए अगले शिक्षण सत्र से ही छात्राओं को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button