ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंमध्यप्रदेश अपडेटमनोरंजन अपडेट

Tiger Aur Bull ka Video: शिकार करने घात लगाकर बैठा था टाईगर, बैल ने उलटे पांव भागने पर कर दिया मजबूर, रोमांचित कर देगा ये वीडियो

Tiger-aur-bull-ka-video
credit-twitter

Tiger Aur Bull ka Video : कहते है डर के आगे जीत होती है। यह बात आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Video going viral on social media) पर साबित होते दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाघ (Tiger) बैल (Bull) का शिकार करने के लिए आता है, लेकिन जब बैल डरने के बजाय बाघ को ही दौड़कर उल्‍टे पांव भागने पर मजबूर कर देता है।

वैसे जंगल में शेर और बाघ जैसे जानवर ही सबसे ज्‍यादा शक्तिशाली (Most powerful animals like lion and tiger) होते है, लेकिन कभी-कभी इन्‍हें भी डर का सामना करना पड़ता है। जंगल में वही जी सकता है, जो ताकतवर हो और इस मामले में शेर, बाघ जैसे जानवरों का पलड़ा भारी रहता है। लेकिन कई बार अपनी हिम्‍मत के बल पर कमजोर जानवर भी कुछ ऐसा कर जाते है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि कैसे बैल का शिकार (bull hunting) करने के लिए घात लगाकर बैठा बाघ (ambushed tiger) उलटे पैर भागने को मजबूर होता है। बाघ बैल पर लपकने ही वाला होता है, तभी बैल कुछ ऐसा करता है कि बाघ को वहां से कट लेने में ही भलाई समझ आती है। यहां देखें कैसे बैल से डरकर भागा टाईगर

बैल से डरकर भागा टाइगर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो (viral video on social media) में देख सकते है कि एक बाघ सड़क के किनारे से आ रहा है, तभी उसे सामने से एक बैल आता दिखाई देता है। बैल अपनी धुन में चल रहा होता है, उसे पता नहीं होता कि बाघ उसका शिकार करने के लिए घात लगाकर बैठा है। लेकिन जैसे ही बैल की नजर बाघ पर पड़ती है, वह उसे दौड़ाकर भगा देता है। बाघ को बैल के इस व्‍यवहार की उम्‍मीद नहीं थी और ऐसे में उसे वहां से भागने में ही भलाई समझ आती है।

हजारों लोग देख चुके वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया के ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक अकाउंट @susantananda3 से शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है – असंभव जगहों पर साहस रहता है। बैल ने टाइगर को डराकर भगा दिया। वीडियो को 16 हज़ार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने इस बात को माना है कि साहस के आगे सब डरकर भागते हैं।

News Source: https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/wildlife-viral-video-bull-scares-away-tiger-by-his-courage-bull-and-tiger-viral-video-pratp-4525761.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button