बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

माचना ब्रिज से नदी में गिरी युवती, खुशकिस्मत रही कि फिर भी बच गई जान

बैतूल। सोमवार रात को बडोरा स्थित माचना नगर के ब्रिज से एक युवती नदी में गिर गई। इसकी जानकारी लगते ही यहाँ बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर जाम लग गया और विवाद की स्थिति भी बनने लगी। अच्छी बात यह रही कि युवती को सकुशल नदी से निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे एक युवती बडोरा ब्रिज से नदी में गिर गई। इसकी जानकारी मिलते ही यहां लोग जमा होने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में यहां लोगों का हुजूम जमा हो गया।

लोग यही जानना चाह रहे थे कि आखिर हुआ क्या। सड़क पर भीड़ होने से वाहन चालक भी रुक कर वजह जानने की कोशिश करते रहे। यही वजह है कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम क्लियर करवाया। इधर कुछ लोगों ने नदी में गिरी युवती की तलाश शुरू की।

अच्छी बात यह रही कि युवती डूबी नहीं थी। नदी में बिछी चाइनीज झालर और किनारे पर ही गिरने से वह सुरक्षित रही। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। बताते हैं कि परिजन भी तब तक मौके पर पहुंच चुके थे। वे उसे साथ में ले गए।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button