Temple Theft Betul: मंदिर से चांदी की मूर्तियां चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 65 हजार का माल बरामद
Temple Theft Betul: बैतूल। जिले की आठनेर पुलिस ने मंदिर से चाँदी की मूर्तियों की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 65000 रुपये मूल्य का चांदी का मशरूका बरामद किया गया है। ग्राम सावंगी के मंदिर से यह मूर्तियां आरोपी ने एक दिन पहले ही चुराई थी।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना आठनेर पुलिस को सूचनाकर्ता महेश पिता तुलसीराम झोड़, उम्र 42 साल निवासी सावंगी थाना आठनेर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने ग्राम सावंगी के नागदेव मंदिर से 13 अगस्त 2025 को दिन में ही चाँदी की मूर्तियाँ चोरी कर ली हैं।
आठनेर पुलिस ने दर्ज किया मामला (Temple Theft Betul)
उक्त सूचना पर थाना आठनेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 311/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में ग्रामवासियों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।

मूर्तियों सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार (Temple Theft Betul)
उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आठनेर पुलिस द्वारा ग्राम सावंगी के नागदेव मंदिर से चोरी की गई लगभग 300-400 नग चाँदी की नाग मूर्तियाँ (वजन लगभग 500 ग्राम, कीमत 65,000 रुपये) सहित आरोपी पिंकू पिता रामलाल कुमरे, उम्र 42 वर्ष, निवासी खड़ला थाना बैतूल बाजार को पकड़ने में सफलता की गई। थाना आठनेर पुलिस द्वारा आरोपी पिंकू पिता रामलाल कुमरे कि गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी (Temple Theft Betul)
इस कार्रवाई में निरीक्षक बबिता धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक राज पहाड़े, दिनेश धुर्वे, संतोष चौधरी, आरक्षक भीमचंचल, मनीष पटेल, प्रवीण कुमार धुर्वे एवं महिला आरक्षक कंचन चौरे की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने आम लोगों से की यह अपील (Temple Theft Betul)
- क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।
- किरायेदारों की जानकारी थाना में अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएँ।
- धार्मिक स्थलों की दान पेटियों को समिति द्वारा समय-समय पर खोलकर राशि अपने उपयोग में लें या बैंक में जमा करें।
- मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे और मजबूत ताले लगाने की व्यवस्था करें।
- किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को किसी भी माध्यम से दें। (Temple Theft Betul)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



