देश/विदेश

Tatkal Ticket Booking: घर बैठे खुद कर सकते हैं कंफर्म तत्‍काल टिकट बुक, ये है सबसे आसान तरीका

Tatkal Ticket Booking: यदि आप भी नए साल पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे और आपने अब तक ट्रेन की टिकट बुक नहीं कराई है तो आपको परेशानी हो सकती है। हम आपको तत्काल में कंफर्म टिकट बुक कराने के तरीके बता रहे हैं। इस तरीके के जरिए आप कुछ मिनट में तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

Tatkal Ticket Booking: घर बैठे खुद कर सकते है कंफर्म तत्‍काल टिकट बुक, ये है सबसे आसान तरीका

मिनटों में बुक हो जाएगी तत्काल टिकट

ट्रेनों में एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से ही शुरू होती है, वही नॉन एसी के लिए 11 तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होती है, लेकिन तत्काल में टिकट बुक करना इतना आसान नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि कुछ टिकटों के लिए हजारों लोग वेटिंग में रहते हैं। ऐसे में आपके पास समय काफी कम होता है तो यदि आप टिकट बुक कराना चाहते हैं तो आपको 9:45 बजे ही सारी तैयारियों के साथ टिकट बुक करने बैठ जाना चाहिए। Tatkal Ticket Booking

Tatkal Ticket Booking: घर बैठे खुद कर सकते है कंफर्म तत्‍काल टिकट बुक, ये है सबसे आसान तरीका

IRCTC पर बनाना होगा लॉगइन अकाउंट

यदि आपको कंफर्म तत्काल टिकट चाहिए तो सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी का एक लॉगइन अकाउंट (IRCTC Login) बनाना होगा इसके लिए आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर की आवश्यकता होगी। यदि आपकी आईआरसीटीसी पोर्टल पर आईडी नहीं है तो आप इस वेबसाइट पर जाकर आईडी बना सकते हैं। आईडी बनने के बाद आप किसी भी प्रकार की टिकट बुक करने के लिए सक्षम हो जाएंगे।

इस तरह करें बुकिंग

आईआरसीटीसी IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ पर जाकर तत्काल टिकट बुक कराने के लिए सबसे पहले माय प्रोफाइल सेक्शन में मास्टर लिस्ट तैयार कर ले। यहां पर आप अपने प्रोफाइल में यात्रियों की सूची प्रीस्टोर कर सकते हैं। इसमें आप उम्र, आधार, संख्या, नाम और अन्य आवश्यक जानकारी जोड़ सकते हैं। प्रोफाइल सेक्शन में ड्रॉपडाउन में आपको मास्टर लिस्ट दिखाई देगी। इस पर क्लिक करें। इस पेज पर आपको डिटेल्स भरनी होगी।

इसके बाद यात्रा की सूची बनाएं। बता दें कि यह सूची मास्टर सूची बनाने के बाद ही बनाई जा सकती है यह माय प्रोफाइल के ड्रॉपडाउन में मिलेगी।

Tatkal Ticket Booking: घर बैठे खुद कर सकते है कंफर्म तत्‍काल टिकट बुक, ये है सबसे आसान तरीका
समय की होगी बचत तो बढ़ेगी संभावना

आप मास्टर सूची तैयार करते हैं तो आपका बहुत समय बच जाएगा। इसमें यात्रा कर चुके लोगों के नाम पहले से सेव रहते हैं। इन्हीं में से अगली यात्रा के लिए आप लिस्ट से नाम ले सकते। यदि एक या दो यात्री है तो यह तरीका कारगर होगा। जबकि 2 से अधिक यात्री के होने पर यात्रा सूची का ही उपयोग करें।

ऐसे करें तत्काल टिकट बुक

यदि आप तत्काल में टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कुछ मिनटों पहले ही लॉगिन कर लें और अपनी ट्रेन और गंतव्य चुन लें। मास्टर या यात्री सूची से यात्री चुने। एक बार यह सभी चीजें हो जाने के बाद आपको भुगतान इंटरफेस पर रिडायरेक्‍ट किया जाएगा। आप यहां पर भीम यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और कंफर्म तत्काल टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button