Tata Sumo : एसयूवी सेगमेंट में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली टाटा सुमो अब नए अवतार में और भी धांसू लुक के साथ वापसी कर रही है। इसकी कुछ इमेज फिर से सामने आई है। बता दें कि साल 1994 में लॉन्च हुई Tata Sumo को साल 2019 तक बेचा गया है। शुरुआत के समय में टाटा सुमो को 10 सीटर लेआउट में सिर्फ मिलिट्री और ऑफ रोडिंग के उद्देश्य से पेश किया गया। फिर इसे आम लोगों के लिए भी लाया गया। फिर से टाटा सुमो की नई डिजाइन सामने आई है। डिजाइन आप महंगी महंगी कार को भूल जाएंगे। रिपोर्ट है कि नई टाटा सुमो को 9 सीटर कैपेबिलिटी के साथ लांच किया जाएगा।

मजबूती के साथ X2 प्लेटफार्म पर करेगी वापसी
Tata Sumo को X2 प्लेटफार्म पर बनाया गया था। इसी प्लेटफार्म का प्रयोग टाटा सिएरा और टाटा स्टेट में किया गया था। इस कार को एक अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ जबरदस्त मजबूती भी दी थी।
ख़राब रास्तो पर रोड किंग के नाम से जानी जाती थी
अपने इसी मजबूती के कारण Tata Sumo खराब से खराब रस्ते पर भी बड़ी आसानी से चलती थी। पुरानी टाटा सुमो रियर व्हील ड्राइव कार थी। इसके सस्पेंशन को ट्रक की तरह बनाया गया था। इसके पीछे की तरफ से स्किन सस्पेंशन सस्पेंशन था।

नई Sumo का Mahindra Bolero से होगा सीधा मुकाबला
नई Tata Sumo का सीधा मुकाबला पहले की तरह Mahindra Bolero से ही होने वाला है। टाटा ने हाल ही में अपने बयान में तीन नए एसयूवी को पेश करने की बात कही थी जिसमें Tata Sierra, Tata Safari और Tata Sumo शामिल है। पहले भी बोलेरो वर्षों में कंपटीशन देखने को मिलता था। सभी लोग बोलेरो और सुमो के फीचर्स और कीमत की तुलना करते थे। अब जब फिर से सुमो के लांच होने की बात सामने आई है तो ग्राहक काफी खुश है। दोनों एसयूवी में 9 सीटर सेटिंग स्पेस मिल जाता है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में किसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा होता है।