बैतूल अपडेट

Betul Crime News: धमकी देकर महिला से किया रेप, फिर पति को भेज दिया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

Betul Crime News: पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अपराध, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी सलाखों के पीछे

Betul Crime News: धमकी देकर महिला से किया रेप, फिर पति को भेज दिया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
Betul Crime News: धमकी देकर महिला से किया रेप, फिर पति को भेज दिया आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला के साथ उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति के मोबाइल नंबर पर भी वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को फरियादिया द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया था कि आरोपी अमरलाल पिता शिवराम यादव, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा द्वारा फरियादिया के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए तथा उसके पति एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

वीडियो बनाकर किया वायरल

आरोपी द्वारा फरियादिया के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर उसके पति के मोबाइल नंबर पर वायरल किए गए। आवेदन के आधार पर थाना बैतूल गंज में अपराध क्रमांक 19/26 अंतर्गत धारा 69 बीएनएस, 67 आईटी एक्ट एवं 3 (1)(2), 3 (2)(1) एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लगातार जारी थी आरोपी की तलाश

एसपी वीरेंद्र जैन से प्राप्त निर्देशों के पालन में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की सतत तलाश की गई। परिणामस्वरूप आरोपी अमरलाल यादव, हाल निवासी साईं मंदिर के पास, ग्रीन सिटी, बैतूल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को 1 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button