MP News : रक्षाबंधन के पहले लाखों विद्यार्थियों को सीएम शिवराज का तोहफा, खातों में डाली जा रही हजारों की राशि, ये हैं योजना
Mp news mp school cycle distribution 2023, MP Board Students Cycle Distribution, shiksha mp in www educationportal mp gov in nmms result, mp portal, viklang cycle online form up, mp portal result, shiksha portal mp result, mp shiksha mitra, MP cycle distribute scheme,
MP News, MP School Cycle Distribution : मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के छात्रों को साइकिल की राशि वितरित करेंगे। इसके साथ ही सभी स्कूलों के टॉपर को स्कूटी के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कक्षा 8वीं और 9वी के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
राशि खाते में ट्रांसफर करेंगे CM शिवराज
प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी स्कूल में अध्ययन करने वाले छठवीं और नवीन के छात्रों को 17 अगस्त के दिन साइकिल और 23 अगस्त को सभी टॉपर छात्रों को स्कूटी उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है भोपाल में महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित जिसमें 5 लाख 90 छात्रों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साइकिल के लिए लगभग 4000 ऑनलाइन राशि खाते में डालेंगे। इसके अलावा 7800 छात्रों को स्कूटी के लिए राशि दी जाएगी।
- Also Read : Shadi ka video: शादी में जहरीले सांपों की बारात लेकर पहुंचा लड़का, हाथों में लेकर किया डांस
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी छात्रों के बैंक खाते को भी अपडेट किया जा रहा है। मामले में डीपीआई के पर संचालक डीएस कुशवाहा का कहना है कि राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 9000 छात्रों को बुलाया गया है। साइकिल और स्कूटी के लिए राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।
टॉपर छात्रों के पास स्कूटी के लिए होंगे विकल्प
प्रदेश के टॉपर छात्रों के पास स्कूटी के लिए विकल्प दिया गया है। इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी लेने के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए प्रत्येक छात्र को 1 लाख 20 हजार रुपए जबकि पेट्रोल वाली स्कूटी के लिए 90 हजार रुपए उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराए जाएगे।



